दुर्गछत्तीसगढ़देशभिलाईराज्य एवं शहरलापरवाही

CG News: – पुलिस अफसरों पर गिरी एसएसपी की गाज, लापरवाही पर दो इंस्पेक्टर पर जुर्माना, दो प्रधान आरक्षकों की वेतनवृद्धि रोकी

 

CG News: पुलिस विभाग में लापरवाही अब भारी पड़ने लगी है। सरकारी कार्यों में उदासीनता और रोज़नामचा संधारण में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। कार्रवाई के तहत दो निरीक्षकों पर आर्थिक दंड लगाया गया है, जबकि दो प्रधान आरक्षकों की एक वेतनवृद्धि एक वर्ष के लिए रोक दी गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

दुर्ग। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार 1 जून से 10 जुलाई 2026 के दौरान पुरानी भिलाई थाना में रोज़नामचा संधारण में गंभीर लापरवाही सामने आई। जांच में रिकॉर्ड अधूरे पाए गए और वरिष्ठ कार्यालय को समय पर आवश्यक जानकारी भी नहीं भेजी गई। मामले में संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पहले स्पष्टीकरण और स्मरण पत्र जारी किए गए, लेकिन संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किए जाने पर विभागीय कार्रवाई की गई।

 

कार्रवाई के तहत तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज तथा वर्तमान थाना प्रभारी निरीक्षक विजय यादव पर एक-एक हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है।

 

वहीं प्रधान आरक्षक आशीष मिश्रा और प्रधान आरक्षक सुभाष जाटव की आगामी एक वेतनवृद्धि एक वर्ष के लिए असंचयी प्रभाव से रोकने का दंड दिया गया है।

  Raipur Road Accident: राजधानी में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर ही थम गई सांस

 

एसएसपी विजय अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्यों में लापरवाही, रिकॉर्ड संधारण में अनियमितता और विभागीय जिम्मेदारियों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनुशासनहीनता पाए जाने पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।                 

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

YASHVANT PANDEY

समाचार रिपोर्टर के रूप में उनका उद्देश्य समाज की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर प्रशासन तक पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button