अपराधक्राइमछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपादेश - विदेशराज्य एवं शहर

CG News:- 50 पुलिसकर्मी, 5 टीमें और एक साथ कई गांवों में दबिश… जांजगीर-चांपा में बाहरी लोगों की बड़ी पड़ताल, 130 संदिग्ध कंट्रोल रूम लाए गए

Janjgir Champa  जांजगीरचांपा में बुधवार सुबह अचानक पुलिस की गाड़ियां गांवों की गलियों में दौड़ने लगीं। पांच अलगअलग टीमों में बंटी करीब 50 पुलिसकर्मियों ने एक साथ बनारी, पुटपुरा, तिलई और धनवा गांवों में दस्तक दी। निशाने पर थे दूसरे राज्यों से आकर किराए के मकानों में रह रहे लोग। कार्रवाई के दौरान 130 संदिग्ध व्यक्तियों को सत्यापन के लिए पुलिस कंट्रोल रूम लाया गया, जहां घंटों पूछताछ हुई, दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई और पहचान सुनिश्चित करने के लिए सभी के फिंगरप्रिंट भी लिए गए। यह पूरा अभियान पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) के निर्देश पर चलाया गया।

एसपी ने दिए थे सख्त निर्देश, फिर मैदान में उतरी पुलिस

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) ने हाल ही में थाना प्रभारियों की बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए थे कि थाना क्षेत्रों में दूसरे राज्यों से आकर रहने वाले लोगों का सत्यापन अभियान तेज किया जाए। इसी निर्देश के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूलैंडन यॉर्क, नगर पुलिस अधीक्षक योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन और कोतवाली थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया।

इंडस्ट्रियल एरिया से रेलवे स्टेशन तक चली जांच

पुलिस की पांच टीमों ने सिर्फ गांवों में ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्रियल एरिया और रेलवे स्टेशन के आसपास काम कर रहे दूसरे राज्यों से आए करीब 150 मजदूरों का भी सत्यापन किया। उनके पहचान संबंधी दस्तावेजों की गहन जांच की गई और आवश्यक जानकारी दर्ज की गई।

  बिलासपुर में लूट आरोपियों की सुरक्षा के दौरान आरक्षक से चली गोली एसएसपी ने आरक्षक को किया निलंबित

130 लोगों को कंट्रोल रूम लाकर हुई अलगअलग पूछताछ

ग्राम बनारी, पुटपुरा, तिलई और धनवा में किराए के मकानों में रह रहे पश्चिम बंगाल से आए मजदूरों की सघन जांच के दौरान 130 संदिग्ध व्यक्तियों को कंट्रोल रूम लाया गया। यहां सभी से अलगअलग पूछताछ की गई, पहचान संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन किया गया और भविष्य में अपराध नियंत्रण पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उनके फिंगरप्रिंट भी लिए गए।

क्यों चलाया गया अभियान?

पुलिस का कहना है कि जिले में कानूनव्यवस्था मजबूत बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

पुलिस की आमजन से अपील

जांजगीरचांपा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई बाहरी व्यक्ति या किरायेदार रह रहा है तो उसकी जानकारी संबंधित थाना को जरूर दें। इससे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और अपराधों की रोकथाम में पुलिस को मदद मिलेगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

YASHVANT PANDEY

समाचार रिपोर्टर के रूप में उनका उद्देश्य समाज की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर प्रशासन तक पहुँचाना है।

Related Articles

Back to top button