Bilaspur Police Transfer News:– एसएसपी ने की सर्जरी,13 निरीक्षकों के हुए तबादले, कानून व्यवस्था एवं एसटीएफ में भी हुई तैनाती,देखें आदेश…

Bilaspur बिलासपुर। पुलिस महकमे में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से एसएसपी रजनेश सिंह ने बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किया। आदेश में जिले के दो थानों कोनी और मस्तूरी के थाना प्रभारियों समेत कुल 13 निरीक्षकों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है।
रक्षित केंद्र में पदस्थ निरीक्षक जितेंद्र गुप्ता को कोनी थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरीक्षक सलीम खाखा को थाना प्रभारी मस्तूरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मस्तूरी के वर्तमान टीआई कृष्णचंद सिदार को थाना यातायात भेजा गया है, जबकि यातायात में पदस्थ निरीक्षक हेमवंत चंद्राकर को लाइन भेजा गया है। कोनी थाना प्रभारी रहे निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय को कानून व्यवस्था व एसटीएफ सीएसपी कोतवाली अनुविभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा रक्षित केंद्र और अन्य शाखाओं में पदस्थ निरीक्षकों को विभिन्न अनुविभागों में कानून-व्यवस्था और एसटीएफ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षक कपिल देव चंद्रा को चकरभाठा, नरेश चौहान को सरकंडा, सतीश कुमार साहू को कोटा और मनोज सिंह को सिविल लाइन अनुविभाग में कानून-व्यवस्था का प्रभार दिया गया है। वहीं निरीक्षक संजय सिंह को मस्तूरी अनुविभाग, विजय चौधरी को जिला विशेष शाखा का प्रभारी तथा विजय वर्मा को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ किया गया है।

Live Cricket Info

