CG News :दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू से सौजन्य भेंट, जिले के विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा।

GPM, 6 अगस्त 2026: आज गुरुवार दोपहर नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के यशस्वी राज्य मंत्री तोखन साहू और साजा विधायक ईश्वर साहू से सौजन्य भेंट की गई। इस दौरान संगठनात्मक विषयों और जिले में चल रहे एवं प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
इस सौजन्य भेंट में राज्य गौ सेवा आयोग अध्यक्ष मरवाही परमेश्वर भोले साहू, घनश्याम पोर्ते उपसरपंच लरकेनी,शिव कुमार साहू – बिलासपुर,प्रकाश साहू – बिलासपुर,सहित अन्य साथी उपस्थित रहे। मुलाकात के दौरान संगठन को और मजबूत करने तथा जमीनी स्तर पर पार्टी को सक्रिय करने के विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ की सामाजिक विषयों पर भी चर्चा की गई।
“हर समय मिलेगा सहयोग” – तोखन साहू नें आश्वस्त किया कि जिले के विकास और संगठन के कार्यों में हर समय पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। मंत्री जी ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है।
बैठक में गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, आदिवासी कल्याण, गौ-संरक्षण और रोजगार से जुड़े विकास कार्यों पर विशेष चर्चा हुई। जिले की ज्वलंत समस्याओं और उनके समाधान के लिए केंद्र से सहयोग की रूपरेखा पर भी बातचीत की गई।
भेंट के दौरान मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं के समर्पण और मेहनत की सराहना की और आगे भी इसी ऊर्जा के साथ क्षेत्र की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
इस सौजन्य भेंट को जिले के कार्यकर्ताओं ने एक महत्वपूर्ण कदम बताया है, जिससे क्षेत्र में विकास की गति और तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Live Cricket Info

