घोटालाछत्तीसगढ़देशबिलासपुरराज्य एवं शहर

2.14 लाख का कैश ट्रांजक्शन और फर्जीवाड़े की जांच के बाद पंचायत सचिव सस्पेंड

बिलासपुर। तखतपुर जनपद के ग्राम पंचायत नगोई में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता और नियमों की अनदेखी करने वाले पंचायत सचिव तुलसी ध्रुव को जिला पंचायत सीईओ ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत मस्तूरी निर्धारित किया गया है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जिला स्तरीय जांच दल की भौतिक सत्यापन रिपोर्ट में सचिव के खिलाफ गंभीर गड़बड़ियां सामने आईं। लेखा नियमों का उल्लंघन करते हुए 10 हजार रुपए से अधिक के भुगतान चेक से करने के बजाय 12 लाख 14 हजार 701 रुपए का नगद आहरण कर सामग्री खरीदी गई।

जांच में यह भी पाया गया कि नाली सफाई और निर्माण कार्यों में बिना तिथि दर्ज किए 1.88 लाख रुपए की मजदूरी का भुगतान किया गया। वहीं बिना हस्ताक्षर वाली पावती के आधार पर 4.81 लाख रुपए का व्यय दर्शाया गया। पंप सेट, स्ट्रीट लाइट और पाइप की खरीदी बिना टेंडर और स्टॉक एंट्री के किए जाने का मामला भी सामने आया।

जांच रिपोर्ट के अनुसार पंचायत में अनिवार्य 16 रजिस्टरों में से 12 का संधारण ही नहीं किया गया था। नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन सचिव का जवाब असंतोषजनक पाया गया।

  Bilaspur Crime News:-गली में खून से लथपथ मिला युवक का शव, पत्थर से हत्या की आशंका

 

 इसके बाद जिला पंचायत सीईओ ने पंचायत सेवा आचरण नियमों के तहत निलंबन की कार्रवाई की। जिला पंचायत स्तर पर सचिव द्वारा किए गए अन्य भुगतान और वित्तीय लेनदेन की भी आगे जांच कराई जा रही है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

YASHVANT PANDEY

समाचार रिपोर्टर के रूप में उनका उद्देश्य समाज की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर प्रशासन तक पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button