जांजगीर-चांपाअपराधछत्तीसगढ़देशराज्य एवं शहर

CG Crime News: एक करोड़ का लोन दिलाने का झांसा… फर्जी स्वीकृति पत्र बनाकर 10.87 लाख की ठगी, इंदौर से दबोचा गया शातिर

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में यूको बैंक से 1 करोड़ का लोन दिलाने का झांसा देकर 10.87 लाख की ठगी करने वाले शातिर आरोपी को चांपा पुलिस ने मध्यप्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी लोन स्वीकृति पत्र, मोहर और फर्जी हस्ताक्षरों के जरिए लोगों का भरोसा जीतकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी चांपा लौकेश बंसल के नेतृत्व में थाना चांपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये का लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार किया है।

 

यूको बैंक से 1 करोड़ का लोन दिलाने का दिया था भरोसा

 

पुलिस के अनुसार शिवनगर, चांपा निवासी आशुतोष अग्रवाल ने 16 जून 2025 को थाना चांपा में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में अखबार के माध्यम से उनकी पहचान कुलदीप वशिष्ठ से हुई थी। आरोपी ने खुद को बैंकिंग कार्यों से जुड़ा बताते हुए यूको बैंक से 1 करोड़ का लोन स्वीकृत कराने का भरोसा दिलाया।

 

फर्जी लोन स्वीकृति पत्र, मोहर और हस्ताक्षर से बनाया भरोसा

 

आरोपी ने पहले 5 लाख फिक्स डिपॉजिट कराने और 5 से 6 लाख अन्य खर्च होने की बात कहकर रकम मांगी। भरोसा दिलाने के लिए उसने फर्जी लोन स्वीकृति पत्र, फर्जी मोहर और जाली हस्ताक्षरों का इस्तेमाल किया। आरोपी की बातों में आकर पीड़ित ने 1 लाख नकद, 25 हजार फोन-पे, 7 लाख आरटीजीएस तथा 2,54,285 अलग-अलग किश्तों में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इस तरह आरोपी ने कुल 10,87,285 की ठगी कर ली।

  700 बिस्तरीय अस्पताल निर्माण के लिए CGMSC ने जारी किया 231 करोड़ का ई-टेंडर

 

साइबर तकनीक से मिला सुराग, इंदौर से गिरफ्तारी

 

शिकायत के आधार पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 259/25 के तहत धारा 420 भादवि में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान साइबर तकनीकी की मदद से आरोपी की लोकेशन मध्यप्रदेश के इंदौर में मिली। पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर आरोपी कुलदीप वशिष्ठ को हिरासत में लिया।

 

पूछताछ में आरोपी ने धोखाधड़ी करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर चांपा लाया गया और न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान

 

गिरफ्तार आरोपी का नाम कुलदीप वशिष्ठ (41 वर्ष) पिता स्वर्गीय दिनेश वशिष्ठ है। वह रायपुर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का निवासी है तथा वर्तमान में महालक्ष्मी नगर, थाना लसूड़िया, जिला इंदौर (मध्यप्रदेश) में रह रहा था।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

YASHVANT PANDEY

समाचार रिपोर्टर के रूप में उनका उद्देश्य समाज की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर प्रशासन तक पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button