CG News:- डबल इंजन,अजब-गजब, सूबेदार,ए एस आई भर्ती परीक्षा,”न्यूज़” और ” स्पेस रानी” ने उत्तीर्ण की प्रारंभिक परीक्षा,सनी लियोनी’ के बाद अब CGPSC नए नामों पर बवाल, भूपेश के तंज के बाद PSC की सफाई

महतारी वंदन में सनी लियोनी को छत्तीसगढ़ में लाभान्वित किया जा चुका है,
CG News:- महतारी वंदन में सनी लियोनी के नाम पर मचे विवाद के बाद अब CGPSC की सूबेदार–एसआई भर्ती परीक्षा के प्रीलिम्स रिजल्ट में ‘NEWS’, ‘SPACE RANI’ और ‘MANBAS’ जैसे नामों ने नया बवाल खड़ा कर दिया है। कांग्रेस ने भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग की है, जबकि आयोग का कहना है कि ये सभी नाम अभ्यर्थियों ने आवेदन के समय स्वयं दर्ज किए थे।
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी सूबेदार, उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के प्रीलिम्स रिजल्ट में कुछ अभ्यर्थियों के नामों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जारी सूची के अनुसार” न्यूज” और ‘और स्पेस रानी नाम के कैंडिटेट ने एस आई भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा पास की है।” ऐसी गलतियां सामान्य रुप से परीक्षा चयन सूची में गड़बड़ी के चलते ही संभव होता है।
लगता है चयन सूची में कुछ बड़ा करने के चक्कर में ये गलतियां हुई होगी।
“यह लिस्ट सोशल मीडिया पर अभ्यर्थियों ने वायरल की है। वहीं कांग्रेस ने भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इन नामों का जिक्र करते हुए तंज कसा। उन्होंने लिखा– ‘दोनों को सांय–सांय बधाई। सनी लियोनी को महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने के बाद ये विष्णुदेव साय की अभूतपूर्व उपलब्धि है।’
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने एक एस आई भर्ती रिजल्ट में नामों को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को गलत बताया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि चयन सूची में दर्ज सभी नाम अभ्यर्थियों ने आवेदन के समय खुद दर्ज किए थे और इन्हीं नामों के आधार पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई है।
अगर ऐसा है तो उक्त अजब-गजब नाम से चयनितों का नाम पता भी बता दें लगे हाथ
ताकि इस अजीबो-गरीब नाम के अभ्यर्थियों का पता लगाया जा सके।
जुबानी जमा ख़र्च से ही पी एस सी के तर्कों को कैसे सही माना जाए।
4 अगस्त को जारी हुआ रिजल्ट –


“दरअसल, CGPSC ने सूबेदार, उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर के 341 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट 4 अगस्त को जारी किया था। प्री परीक्षा में 7,301 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जिन्हें मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया गया है।
यह प्रारंभिक परीक्षा 12 जुलाई 2026 को प्रदेश के सभी 33 जिलों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए 183 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
“चयन सूची में इन नामों को लेकर छिड़ी चर्चा“
“SI भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद चयन सूची में शामिल कुछ नाम सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं। चयन सूची के स्क्रीनशॉट भी तेजी से वायरल हो रहे हैं।“
“सोशल मीडिया पर जिन सफल अभ्यर्थियों की चर्चा हो रही है, उनके नाम क्रमांक 6074 (रोल नंबर 2402148213) पर ‘NEWS’, क्रमांक 467 (रोल नंबर 2402105174) पर ‘SPACERANI’ और क्रमांक 93 (रोल नंबर 2402101319) पर ‘MANBAS’ दर्ज हैं।
“अक्टूबर में होगी मुख्य परीक्षा“
“आयोग के अनुसार, मुख्य परीक्षा का आयोजन संभावित रूप से 24, 25 और 26 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए प्री परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
“पूर्व सीएम भूपेश बोले– दोनों को सांय–सांय बधाई“

“पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लिखा कि NEWS और SPACE RANI को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सब इंस्पेक्टर प्री एग्जाम में सांय–सांय सफलता मिली है। दोनों को सांय–सांय बधाई। उन्होंने आगे लिखा कि सनी लियोनी को महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने के बाद ये विष्णुदेव साय की अभूतपूर्व उपलब्धि है।
“कांग्रेस ने कहा- निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए –
“कांग्रेस का कहना है कि चयन सूची में सामने आए कुछ नामों को लेकर संदेह की स्थिति बनी है। इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए, ताकि भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनी रहे।“
छत्तीसगढ़ पी एस सी ने कहा– अभ्यर्थियों ने खुद दर्ज किए थे नाम“-
“छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सोशल मीडिया पर चल रही नामों से जुड़ी चर्चाओं को गलत बताया है।“
“आयोग ने कहा कि ‘न्यूज ‘स्पेसरानी ‘हे राम ‘भक्त प्रहलाद , और ‘तूफेल, जैसे नामों को लेकर गलत और भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है। आयोग के अनुसार, परीक्षा परिणाम में दर्ज सभी नाम अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन भरते समय खुद दर्ज किए थे।”
“इन्हीं नामों के आधार पर अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए और उन्होंने दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक परीक्षा और प्रारंभिक परीक्षा में हिस्सा लिया। आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी जानकारी पर ही भरोसा करें।
“भाजपा बोली- कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए”
प्रवक्ता ने कहा
“अब जबकि खुद संवैधानिक संस्था ने तथ्य स्पष्ट कर दिए हैं, कांग्रेस को अपनी भ्रामक पोस्ट वापस लेकर प्रदेश के युवाओं और अभ्यर्थियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।”

Live Cricket Info

