Generalछत्तीसगढ़देशबिलासपुरराज्य एवं शहर

Bilaspur Crime News:- चखना दुकान की आड़ में चल रहा था शराबखोरी का अड्डा, वायरल VIDEO के बाद पुलिस का एक्शन, संचालक गिरफ्तार

Bilaspur Crime News:- बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में चखना दुकान की आड़ में लोगों को शराब पीने की जगह उपलब्ध कराना एक दुकानदार को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर दुकान का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया। हालांकि आबकारी एक्ट का मामला जमानती होने के कारण उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना पुलिस को 6 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम हरदीकला टोना स्थित एक चखना दुकान की आड़ में लोगों को शराब पीने के लिए जगह उपलब्ध कराई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर दबिश दी और कार्रवाई की।

 

पुलिस ने मौके से 01 खाली डिस्पोजल गिलास, कुरकुरे के 2 खाली पैकेट, देशी प्लेन शराब की 3 खाली बोतलें तथा 250 रुपये नगद (एक 100 रुपये का नोट, दो 50 रुपये के नोट, दो 20 रुपये के नोट और एक 10 रुपये का नोट) जब्त किए।

 

कार्रवाई के दौरान सुधीर कौशिक (48 वर्ष), पिता स्व. रामखिलावन, निवासी ग्राम हरदीकला टोना, थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर को आरोपी बनाया गया। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। मामला जमानती होने के कारण उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया, लेकिन पुलिस ने उसके विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया।

  नगर पालिका परिषद बाँकी मोंगरा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सोनी कुमारी झा ने भाजपा नेताओं से लिया आशीर्वाद, विकास को मिलेगी नई गति

 

पुलिस के अनुसार, आरोपी की चखना दुकान में शराब पीने की सुविधा दिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था, जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की गई।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

YASHVANT PANDEY

समाचार रिपोर्टर के रूप में उनका उद्देश्य समाज की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर प्रशासन तक पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button