छत्तीसगढ़देशबिलासपुरराज्य एवं शहर

CG News:- स्कूल की छुट्टी के बाद एक साथ गायब हुईं 10वीं की दो नाबालिग छात्राएं, गांव में मचा हड़कंप; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस

CG News:- बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र में स्कूल से घर लौटते वक्त 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली दो नाबालिग छात्राओं के अचानक लापता होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। शनिवार को दोनों छात्राएं स्कूल गई थीं, लेकिन छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंचीं। काफी तलाश के बावजूद जब दोनों का पता नहीं चला तो परिजन कोनी थाने पहुंचे। शिकायत मिलते ही पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर दोनों छात्राओं की तलाश शुरू कर दी है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बिलासपुर: कोनी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह रोजी-मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। उसकी 15 वर्षीय बेटी 10वीं कक्षा में पढ़ती है। शनिवार सुबह छात्रा रोज की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। स्कूल में पढ़ाई खत्म होने के बाद वह अपनी सहेलियों के साथ घर के लिए रवाना हुई।

 

रास्ते में छात्रा ने सहेलियों से कहा कि उसे दुकान से कुछ सामान लेना है। इसके बाद वह एक अन्य सहेली को अपने साथ लेकर दुकान की तरफ चली गई, जबकि बाकी सहेलियां अपने-अपने घर चली गईं। इसके बाद दोनों छात्राएं वापस घर नहीं पहुंचीं।

 

देर तक घर नहीं पहुंचीं तो परिजन ने शुरू की तलाश

 

शाम तक छात्राओं के घर नहीं लौटने पर परिजन की चिंता बढ़ गई। पहले उन्होंने आसपास और परिचित स्थानों पर दोनों की तलाश की। इसके बाद स्कूल में पढ़ने वाली अन्य सहेलियों से जानकारी ली गई, लेकिन छात्राओं के बारे में कोई सुराग नहीं मिला। परिजन ने रिश्तेदारों के यहां भी तलाश की, लेकिन वहां भी दोनों का पता नहीं चला।

  पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने चापड़ से दूध वाले पर किया प्राणघातक हमला

 

आखिरकार परिजन कोनी थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

 

एक साथ दो नाबालिगों के गायब होने से पुलिस अलर्ट

 

एक साथ दो नाबालिग छात्राओं के लापता होने की जानकारी मिलते ही कोनी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी। परिजन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है।

 

पुलिस ने दोनों छात्राओं की सहेलियों से पूछताछ की है। इसके अलावा गांव और आसपास के इलाकों में लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। छात्राओं के आने-जाने वाले संभावित रास्तों और संपर्कों की भी जानकारी खंगाली जा रही है।

 

सोमवार शाम तक नहीं मिला सुराग

 

दोनों छात्राओं के एक साथ लापता होने की खबर से गांव में भी हड़कंप की स्थिति है। परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं। वहीं पुलिस की अलग-अलग टीमें भी दोनों नाबालिगों का पता लगाने में जुटी हैं।

 

सोमवार शाम तक पुलिस को दोनों छात्राओं के संबंध में कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया था। पुलिस का कहना है कि हर संभावित पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

YASHVANT PANDEY

समाचार रिपोर्टर के रूप में उनका उद्देश्य समाज की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर प्रशासन तक पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button