अपराधछत्तीसगढ़देशबिलासपुरराज्य एवं शहर

CG Crime News:- शराब दुकान के पास पूर्व जनपद सदस्य के पति की धारदार हथियार से हत्या, वारदात के बाद हथियार लहराते भागे बदमाश; दहशत में बंद हुईं दुकानें

CG Crime News:-बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। देवरीखुर्द स्थित सरकारी शराब दुकान के पास पूर्व जनपद सदस्य के पति शिवनंदन साहू (56) पर बाइक सवार दो बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। गले पर किए गए हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। अचानक हुई इस खूनी वारदात से आसपास के दुकानदारों में दहशत फैल गई और कई लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। शराब दुकान के कर्मचारियों ने भी तत्काल शटर गिरा दिया।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बिलासपुर: एएसपी पंकज पटेल के अनुसार देवरीखुर्द निवासी शिवनंदन साहू ऑटो चलाते थे। उनकी पत्नी गीता साहू पूर्व जनपद सदस्य और भाजपा कार्यकर्ता हैं। सोमवार को शिवनंदन अपनी ऑटो लेकर देवरीखुर्द स्थित शराब दुकान पहुंचे थे। वे ऑटो में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान बाइक से दो युवक वहां पहुंचे और शिवनंदन के साथ ऑटो में बैठकर शराब पीने लगे।

 

इसी दौरान अचानक एक युवक ने धारदार हथियार निकालकर शिवनंदन के गले पर हमला कर दिया। हमले में वे बुरी तरह लहूलुहान होकर गिर पड़े। अचानक हुए हमले से आसपास मौजूद लोग भी सहम गए। इसके बाद दोनों आरोपी हथियार लहराते हुए वहां से भाग निकले। किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही शिवनंदन की मौत हो चुकी थी।

 

हत्या के बाद मची भगदड़, शटर गिराकर बंद करनी पड़ी दुकानें

 

दिनदहाड़े हुई हत्या की खबर फैलते ही शराब दुकान के आसपास अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोग जान बचाकर भागने लगे। चखना दुकान और सरकारी शराब दुकान के कर्मचारी भी मौके से हट गए। आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। पुलिस के पहुंचने के बाद लोग दोबारा घटनास्थल के आसपास जुटे। मृतक के स्वजन भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई।

  गांजा तस्करी में छत्तीसगढ़ी अभिनेता अजय त्रिपाठी की गिरफ्तारीअनूपपुर जिले की कोतमा पुलिस ने चार साल पुराने गांजा तस्करी मामले में छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता अजय त्रिपाठी को उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से गिरफ्तार किया है। उन्हें 17 मार्च 2021 को केवई पथरौड़ी के पास एक अर्टिगा कार से 219.5 किलो गांजा बरामद होने के मामले में फरार चल रहे थे। इस मामले में कार चालक सोनू उर्फ हेमराज सपहा पहले ही गिरफ्तार हो चुका था। अजय त्रिपाठी को साइबर सेल की मदद से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, वह पहले भी ओडिशा के सोहेला थाना क्षेत्र में एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में जेल जा चुका है। अजय त्रिपाठी को न्यायालय में पेश कर रिमांड प्राप्त किया गया है, ताकि उससे पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचा जा सके। अजय त्रिपाठी छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के एक मशहूर अभिनेता और एल्बम निर्माता हैं। उनकी गिरफ्तारी ने फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। पुलिस अब इस तस्करी गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।यह गिरफ्तारी पुलिस की नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

 

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया

 

घटना की सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की है। साथ ही शराब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी अपने कब्जे में ली गई है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

 

CCTV में भी तोड़फोड़, क्या पहले से रची गई थी हत्या की साजिश?

 

जांच के दौरान पुलिस को एक और अहम जानकारी मिली। बताया गया कि बदमाशों ने शराब दुकान के सीसीटीवी कैमरे में भी तोड़फोड़ की थी। कैमरे को नुकसान पहुंचाए जाने की बात सामने आने के बाद पुलिस हत्या की वारदात को पहले से सुनियोजित होने के एंगल से भी देख रही है।

 

क्या आरोपियों ने वारदात से पहले ही सीसीटीवी को निशाना बनाया था? क्या उन्हें पहले से पता था कि कहां-कहां कैमरे लगे हैं? हत्या की असली वजह क्या थी और शिवनंदन को ही निशाना क्यों बनाया गया? इन सवालों के जवाब आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही सामने आएंगे।

फिलहाल तोरवा पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और घटनास्थल सहित आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

YASHVANT PANDEY

समाचार रिपोर्टर के रूप में उनका उद्देश्य समाज की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर प्रशासन तक पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button