CGTransfer News:- राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों का तबादला, दिप्ती गौते को CGPSC में परीक्षा नियंत्रक की ज़िम्मेदारी सौंपी गई

CGTransfer News:- रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी करते हुए 6 अधिकारियों का तबादला किया है। नई पदस्थापना के साथ अधिकारियों को अलग–अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के मुताबिक दिप्ती गौते को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग यानी CGPSC में परीक्षा नियंत्रक की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी नई जिम्मेदारी सीधे आयोग की परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ी होगी।

वहीं, अन्य अधिकारियों को भी प्रशासनिक जरूरत के मुताबिक नई जगह पदस्थ किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को अपनी नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालना होगा।
सरकार के इस आदेश में कुल 6 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों की पदस्थापना बदली गई है। इसे प्रशासनिक स्तर पर सामान्य फेरबदल के तौर पर देखा जा रहा है।
Live Cricket Info


