
बेलगहना युवा कांग्रेस में चुनावी बिसात बिछी, ब्लॉक अध्यक्ष पद पर अक्षय स्वास्तिक तिवारी ने ठोकी ताल
बेलगहना युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए अक्षय स्वास्तिक तिवारी ने दावेदारी पेश की है। चुनावी प्रक्रिया के तहत 30 अगस्त से 29 सितंबर तक सदस्यता एवं चुनावी गतिविधियां चलेंगी। तिवारी युवाओं से जनसंपर्क कर संगठन को गांव-गांव मजबूत करने और अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने पर जोर दे रहे हैं। उन्होंने युवाओं से बिना किसी दबाव के लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने और अपनी पसंद के प्रत्याशी को समर्थन देने की अपील की है।
बेलगहना। युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर बेलगहना में सियासी हलचल तेज हो गई है। ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए अक्षय स्वास्तिक तिवारी की दावेदारी के साथ ही चुनावी माहौल बनने लगा है। चुनावी प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही तिवारी ने युवाओं के बीच अपनी सक्रियता बढ़ाते हुए जनसंपर्क और संवाद का सिलसिला तेज कर दिया है।
युवा कांग्रेस की सदस्यता एवं चुनावी प्रक्रिया 30 अगस्त से 29 सितंबर शाम 5 बजे तक चलेगी। ऐसे में आने वाले दिनों में बेलगहना क्षेत्र में युवा नेताओं की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। तिवारी युवाओं से मुलाकात कर संगठन की मजबूती, स्थानीय मुद्दों और युवाओं की भागीदारी को लेकर चर्चा कर रहे हैं।
जमीनी मुद्दों को संगठन से जोड़ने पर जोर -अक्षय स्वास्तिक तिवारी की ओर से युवाओं को साथ लेकर संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं को संगठन के मंच पर उठाने पर जोर दिया जा रहा है। उनके समर्थकों के अनुसार, युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाना और युवाओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियों से जोड़ना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
दबाव नहीं, अपनी पसंद से करें मतदान -अक्षय स्वास्तिक तिवारी ने क्षेत्र के युवाओं से अपील की है कि वे किसी दबाव या प्रभाव में आए बिना अपनी पसंद के प्रत्याशी के पक्ष में लोकतांत्रिक तरीके से मतदान करें। उन्होंने कहा कि चुनाव संगठन को मजबूत करने का अवसर है और इसमें युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है।
चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ने के साथ अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बेलगहना युवा कांग्रेस की राजनीति किस दिशा में आगे बढ़ती है और युवाओं का समर्थन किस दावेदार के पक्ष में जाता है।
Live Cricket Info
