छत्तीसगढ़

पोहा ठेला संचालक से मारपीट करने वाला आरक्षक निलंबित, FIR भी दर्ज…

दुर्ग, 24 अप्रैल । सड़क किनारे पोहा बेचने वाले एक युवक के साथ मारपीट और नाश्ता फेंकने की घटना में लिप्त आरक्षक को दुर्ग के एसएसपी विजय अग्रवाल ने तत्काल निलंबित कर दिया है। यही नहीं, आरोपी आरक्षक और उसके साथी के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है। घटना 21 अप्रैल की सुबह करीब 5 बजे की है। सुपेला थाना क्षेत्र के घड़ी चौक पर चंद्रभूषण साव (26) रोज की तरह अपने पिता के साथ पोहा ठेला लगा रहा था। इसी दौरान पुरानी भिलाई थाने में पदस्थ आरक्षक कुंदन सिंह और बटालियन में पदस्थ राजेश यादव वहां पहुंचे। नशे में धुत्त कुंदन सिंह ने ठेला हटाने को लेकर चंद्रभूषण से विवाद किया और देखते ही देखते मारपीट कर दी और ठेले का नाश्ता व सामान नीचे फेंक दिया।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

घटना की सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को थाने लाया गया। वहां भी दोनों ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों से बत्तमीजी और तूतू-मैं-मैं की। शिकायत पर सुपेला पुलिस ने दोनों पर मामला दर्ज किया, लेकिन बाद में ठेला संचालक के खिलाफ भी काउंटर केस दर्ज कर दिया गया, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे।

  महिला सुपरवाइजर के रसूख की धमक से नतमस्तक है विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को धौंस दिखा करती है वसूली

 

SSP विजय अग्रवाल ने ज्वाइनिंग के दूसरे ही दिन मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए आरक्षक को निलंबित कर दिया और रक्षित निरीक्षक को तीन दिन में प्रारंभिक जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। इस त्वरित कार्रवाई को दुर्ग पुलिस में अनुशासन और जवाबदेही की ओर एक बड़ा संदेश माना जा रहा है। SSP के सख्त रुख से स्पष्ट है कि पुलिसकर्मियों की मनमानी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button