Policeछत्तीसगढ़तबादलाबिलासपुरराज्य एवं शहर

Update: Transfer Breaking – SSP ने नया आदेश जारी किया, बड़ा फेरबदल… रतनपुर–बिल्हा–मस्तूरी सहित कई थानों के प्रभारी बदले, तीन को लाइन अटैच किया गया

बिलासपुर। एसएसपी रजनेश सिंह ने बुधवार को निरीक्षकों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नव निरीक्षकों तथा एक उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर पदस्थ किया है। इसमें निरीक्षक निलेश पांडेय को रतनपुर थाने का प्रभार दिया गया है। वहीं, एसीसीयू की कमान संभाल रहे निरीक्षक अजहरुद्दीन को मस्तूरी थाने का प्रभारी बनाया गया है।


एसएसपी कार्यालय से जारी सूची के अनुसार निरीक्षक संजय सिंह राजपूत, जो अब तक रतनपुर थाने के प्रभारी थे, उन्हें स्थानांतरित कर पुलिस लाइन में अटैच किया गया है। वहीं रक्षित केंद्र में पदस्थ निरीक्षक नीलेश पांडेय को रतनपुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में बिल्हा थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश साहू का तबादला कर उन्हें चकरभाठा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं सिरगिट्टी थाना प्रभारी किशोर केवट को तोरवा थाना प्रभारी बनाया गाय है, जबकी तोरवा के थाना प्रभारी को सिरगिट्टी थाना बनाया गया हैं ,

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

चकरभाठा थाना प्रभारी रहे निरीक्षक उत्तम साहू को अब शिकायत शाखा में नई जिम्मेदारी दी गई है। एसीसीयू के प्रभारी पद पर कार्यरत निरीक्षक अजरुद्दीन को स्थानांतरित कर मस्तूरीथाने की कमान सौंपी गई है। इसी तरह लाइन में पदस्थ निरीक्षक अवनीश पासवान को बिल्हा थाना प्रभारी बनाया गया है। रक्षित केंद्र में ही तैनात निरीक्षक अनिल अग्रवाल को कानून व्यवस्था शाखा में भेजा गया है। इसके अतिरिक्त थाना सकरी में पदस्थ उपनिरीक्षक हेमंत आदित्य को एसीसीयू का प्रभारी बनाया गया है।

  गांजा तस्करी में छत्तीसगढ़ी अभिनेता अजय त्रिपाठी की गिरफ्तारीअनूपपुर जिले की कोतमा पुलिस ने चार साल पुराने गांजा तस्करी मामले में छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता अजय त्रिपाठी को उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से गिरफ्तार किया है। उन्हें 17 मार्च 2021 को केवई पथरौड़ी के पास एक अर्टिगा कार से 219.5 किलो गांजा बरामद होने के मामले में फरार चल रहे थे। इस मामले में कार चालक सोनू उर्फ हेमराज सपहा पहले ही गिरफ्तार हो चुका था। अजय त्रिपाठी को साइबर सेल की मदद से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, वह पहले भी ओडिशा के सोहेला थाना क्षेत्र में एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में जेल जा चुका है। अजय त्रिपाठी को न्यायालय में पेश कर रिमांड प्राप्त किया गया है, ताकि उससे पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचा जा सके। अजय त्रिपाठी छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के एक मशहूर अभिनेता और एल्बम निर्माता हैं। उनकी गिरफ्तारी ने फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। पुलिस अब इस तस्करी गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।यह गिरफ्तारी पुलिस की नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button