छत्तीसगढ़देशबिलासपुरराज्य एवं शहर

रिसदा में ट्रांसफार्मर की चपेट में भैंसे की मौत, विद्युत विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

मस्तूरी/रिसदा। थाना मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम रिसदा में विद्युत ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से एक भैंसे की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना ने विद्युत विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर के आसपास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। न तो समुचित बैरिकेडिंग नजर आती है और न ही ऐसा इंतजाम है, जिससे पशु ट्रांसफार्मर के संपर्क में आने से सुरक्षित रहें। इसी लापरवाही के चलते भैंसा करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।

 

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मरों के आसपास तत्काल सुरक्षा घेरा बनाया जाए और खुले विद्युत उपकरणों की जांच कर आवश्यक सुधार किए जाएं। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो भविष्य में किसी इंसान के साथ भी गंभीर हादसा हो सकता है।

घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। विद्युत विभाग की ओर से घटना के संबंध में आधिकारिक बयान सामने आना अभी बाकी है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

YASHVANT PANDEY

समाचार रिपोर्टर के रूप में उनका उद्देश्य समाज की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर प्रशासन तक पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button