अपराधछत्तीसगढ़बिलासपुरराज्य एवं शहर

CG Crime News: जमीन समतल करने का झांसा… रिटायर्ड शिक्षक से 9 लाख की ठगी, बैंक से पैसे निकलवाए और मशीन लेकर रफूचक्कर हुआ गिरोह

बिलासपुर। खेती लायक जमीन बनाने का सपना दिखाकर एक रिटायर्ड शिक्षक को ठगने का मामला सामने आया है। कोटा क्षेत्र में बाइक से पहुंचे युवक ने उबड़-खाबड़ जमीन को समतल कर खेती योग्य बनाने का झांसा दिया और देखते ही देखते रिटायर्ड शिक्षक से 9 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। हैरानी की बात यह है कि पैसे मिलते ही युवक मशीन और अपने साथियों समेत मौके से गायब हो गया।

मामले की शिकायत पीड़ित ने कोटा थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बेकहो मशीन लगाने का दिया भरोसा, फिर रची ठगी की कहानी

कोटा क्षेत्र के श्रीपारा निवासी रामनारायण सिंह पोर्ते (65) रिटायर्ड शिक्षक हैं। गांव में उनकी करीब तीन एकड़ जमीन है, जो ऊबड़-खाबड़ होने के कारण खेती के काम नहीं आ रही थी। वह जमीन को समतल कराकर खेती शुरू करना चाहते थे।

इसी दौरान 22 जून की सुबह करीब 10 बजे एक युवक उनके घर पहुंचा। युवक ने जमीन समतल करने के काम की बात कही और जमीन दिखाने के लिए कहा। इसके बाद रिटायर्ड शिक्षक उसकी बाइक पर बैठकर अपनी जमीन देखने चले गए।

युवक ने खुद को राजस्थान का रहने वाला बताया।

खेत में मशीन चलती दिखी, भरोसे में आ गए शिक्षक

अगले दिन सुबह करीब 9 बजे वही युवक फिर उनके घर पहुंचा और बताया कि जमीन समतल करने का काम शुरू हो चुका है। जब रामनारायण उसके साथ खेत पहुंचे तो वहां मशीन से काम चलता हुआ दिखाई दिया।

  Mungeli News : - पुलिस को बाप बनने का चरमराया शौक, आरटीआई एक्टिविस्ट ने निलंबन नहीं होने पर एनएचआरसी जाने की दी चेतावनी, देखें वीडियो

मौके पर कुछ लोग एक सफेद स्कॉर्पियो में बैठे थे। युवक ने जमीन की नाप के हिसाब से काम का खर्च बताते हुए 9 लाख रुपये की मांग की।

रिटायर्ड शिक्षक ने घर से 2 लाख रुपये उसे दे दिए। इसके बाद युवक ने कहा कि एक और मशीन लगानी पड़ेगी और काम दो दिन में पूरा हो जाएगा। इसके लिए उसने तुरंत 7 लाख रुपये और मांगे।

बैंक से निकलवाए 7 लाख, फिर खाली मिला खेत

युवक की बातों में आकर रिटायर्ड शिक्षक कोटा स्थित बैंक पहुंचे और वहां से 7 लाख रुपये निकालकर उसे दे दिए।

इसके बाद युवक ने उन्हें खेत पहुंचने को कहा। लेकिन जब रामनारायण सिंह अपनी जमीन पर पहुंचे तो वहां न मशीन थी, न ऑपरेटर और न ही वह लोग जो पहले मौजूद थे।

पूरा सामान लेकर सभी लोग गायब हो चुके थे।

अब पुलिस तलाश रही ठगों को

ठगी का एहसास होने के बाद रिटायर्ड शिक्षक ने तत्काल कोटा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अब पुलिस बाइक सवार युवक, उसके साथियों और मौके पर लाई गई मशीन व वाहन की जानकारी जुटाने में लगी है।

सवाल यह है कि जमीन सुधारने के नाम पर इतनी बड़ी रकम लेने वाले लोग आखिर कौन थे और क्या यह पहले से तैयार की गई ठगी की योजना थी? पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

 

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

RAVI TAMBOLI

एक सक्रिय और निष्पक्ष समाचार रिपोर्टर हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों पर सटीक व तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button