अपराधक्राइमछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपादेश - विदेशराज्य एवं शहर

CG Crime News:- आगे-आगे बाइक, पीछे गांजे से भरी कार… पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचे 4 तस्कर, 13 लाख का माल जब्त

CG Crime News:- छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में गांजा तस्करों का अनोखा नेटवर्क सामने आया है। तस्करों ने पुलिस की नजर से बचने के लिए बाइक सवारों को कार की पायलटिंग में लगाया था, लेकिन बिर्रा पुलिस ने उनकी पूरी योजना पर पानी फेर दिया। घेराबंदी कर बाइक सवारों और कार में सवार चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 13 लाख रुपये का गांजा, कार और मोटरसाइकिल जब्त कर लिया गया।

जांजगीरचांपा। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिर्रा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में दो महिला और दो पुरुष आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 26 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल की गई एक कार और पायलटिंग कर रही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पढ़िए कैसे खुली तस्करों की चालाकी

बिर्रा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भटगांव की ओर से महानदी पुल पार कर बसंतपुर की तरफ एक कार रही है, जिसकी सुरक्षा और रास्ता साफ कराने के लिए आगेआगे मोटरसाइकिल सवार पायलटिंग कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर बाइक और कार दोनों को रोक लिया।

  CG BREAKING:मधुमक्खी हमले में युवक का चेहरा काला पड़ा, मवेशी की मौत

एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अलगअलग पैकेटों में रखा 26.800 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपी

  • विजय बघेल, पिता शिवशंकर बघेल, उम्र 22 वर्ष, निवासी ओडेकेरा, थाना जैजैपुर।
  • उत्तम चंद्रा, पिता यादराम चंद्रा, उम्र 41 वर्ष, निवासी जैजैपुर, थाना जैजैपुर।
  • भूरीबाई बघेल, पति ऋषि कुमार बघेल, उम्र 55 वर्ष, निवासी देवरहटा, थाना हसौद, जिला सक्ती।
  • सव्या शर्मा, पति पद्मलोचन शर्मा, उम्र 28 वर्ष, निवासी पदमपुर रोड, सरायपाली, थाना सरायपाली, जिला महासमुंद।
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button