अच्छी ख़बरछत्तीसगढ़राज्य एवं शहररायपुर

CG News:- नकटी में अतिक्रमण हटाने से पहले सरकार का बड़ा कदम, 65 परिवारों को मिलेगा पक्का घर, नया रायपुर सेक्टर-30 में होगा सम्मानजनक पुनर्वास

रायपुर-  नया रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच सरकार ने प्रभावित परिवारों को राहत देने की पहल की है। प्रशासन ने अतिक्रमण से प्रभावित 65 परिवारों को बेघर करने के बजाय नया रायपुर अटल नगर के सेक्टर-30 में बने सर्वसुविधायुक्त ईडब्ल्यूएस आवासों में बसाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

प्रभावित परिवारों को सिर्फ पक्का मकान ही नहीं मिलेगा, बल्कि बिजली, पानी, सड़क, सीवर, सामुदायिक भवन, उद्यान सहित अन्य शहरी सुविधाओं से युक्त आवासीय परिसर उपलब्ध कराया जाएगा। पुनर्वास की पूरी प्रक्रिया व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से पूरी हो, इसके लिए आठ सदस्यीय समिति भी गठित की गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

65 परिवारों की तैयार की गई सूची, सेक्टर-30 में मिला आवास

ग्राम नकटी की शासकीय भूमि पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा करीब 38 एकड़ भूमि का उपयोग किया जा रहा है। इसमें लगभग 12 एकड़ भूमि विशेष योजना के लिए प्रस्तावित है, जबकि शेष 26 एकड़ भूमि पर मंडल की स्ववित्तीय सामान्य आवास योजना विकसित की जाएगी।

अतिक्रमण प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए जिला प्रशासन ने 65 पात्र परिवारों की सूची गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल को सौंपी है। इन परिवारों को 29 जून 2026 को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सेक्टर-30 में निर्मित रिक्त ईडब्ल्यूएस आवासों का अस्थायी आवंटन किया गया है।

रहने लायक बनाने में जुटा प्रशासन

सरकार ने सिर्फ आवास आवंटन तक प्रक्रिया सीमित नहीं रखी है। प्रभावित परिवारों को बेहतर सुविधा देने के लिए आवासों को तैयार किया जा रहा है। आवासों में ट्यूबलाइट, पंखे और विद्युत व्यवस्था पूरी कर दी गई है, ताकि परिवारों को शिफ्टिंग के बाद किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

  अब नक्सलवाद की राजनीति का सफाया तय है" – अभय नारायण राय झीरम श्रद्धांजलि में गरजे कांग्रेस नेता, बोले – यह हमला सिर्फ नक्सली नहीं, राजनीतिक साज़िश भी था!

पुनर्वास की निगरानी के लिए बनी आठ सदस्यीय समिति

पूरी प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए मुख्यालय के अपर आयुक्त की अध्यक्षता में आठ सदस्यीय समिति बनाई गई है। समिति में उपायुक्त, कार्यपालन अभियंता, संपदा अधिकारी और सहायक अभियंताओं सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं।

यह समिति यह सुनिश्चित करेगी कि सभी पात्र परिवारों को निर्धारित आवास मिले और पुनर्वास प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से पूरी हो।

सेक्टर-30 में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

नया रायपुर के सेक्टर-30 में कुल 1376 ईडब्ल्यूएस (जी+3) आवास बनाए गए हैं। इनमें से चतुर्थ तल के 109 रिक्त आवासों को पुनर्वास के लिए चिन्हित किया गया है।

इन आवासों का क्षेत्रफल 31.45 वर्गमीटर (338.40 वर्गफीट) है। आवास परिसर में पक्की सड़कें, वॉकिंग ट्रैक, सार्वजनिक उद्यान, सामुदायिक भवन, यूटिलिटी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, सीवर नेटवर्क और नियमित जलापूर्ति जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

सरकार की प्राथमिकता—अतिक्रमण हटाना नहीं, सम्मानजनक पुनर्वास

गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल का कहना है कि सरकार की प्राथमिकता सिर्फ शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराना नहीं है, बल्कि प्रभावित परिवारों को सम्मानजनक और स्थायी पुनर्वास उपलब्ध कराना भी है।

इसी उद्देश्य के साथ आवास आवंटन से लेकर मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था तक हर चरण की निगरानी की जा रही है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

RAVI TAMBOLI

एक सक्रिय और निष्पक्ष समाचार रिपोर्टर हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों पर सटीक व तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button