अपराधछत्तीसगढ़बिलासपुरराज्य एवं शहर

CG Crime News: युवक का अपहरण कर गांजा केस में फंसाने की धमकी, 50 हजार की फिरौती मांगने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार… रतनपुर पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में युवक का अपहरण कर उसे गांजा मामले में फंसाने की धमकी देकर 50 हजार रुपये की फिरौती मांगने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहा था, जिसकी तलाश पुलिस लगातार कर रही थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

मामला 24 जून 2026 का है। भेलवापारा कलमीटार निवासी पीड़ित ने रतनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने घर के आंगन में मौजूद था, तभी रतनपुर निवासी इशांत सारथी, सोम रजक, निखिल रजक उर्फ एलियन और उनके साथियों ने उसे जबरदस्ती पकड़ लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आरोपियों ने पीड़ित के गले में चाकू अड़ाकर उसे मोटरसाइकिल में बैठाया और कोरबाभांवर जंगल ले गए। वहां आरोपियों ने गांजा फैलाकर पीड़ित की फोटो खींची और उसे धमकाया। इसके बाद उसके घरवालों को फोन करवाकर कहा गया कि वह गांजा मामले में पाली थाना में पकड़ा गया है और पुलिस वाले छोड़ने के लिए 50 हजार रुपये मांग रहे हैं।

  Bilaspur News:–ओवरब्रिज पर रील के चक्कर में कार की छत पर स्टंट, रैंप वॉक व शैंपेन के साथ किया डांस, कार जब्त

पीड़ित के परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद रतनपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले आरोपी निखिल रजक उर्फ एलियन और इशांत सारथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी सोम रजक की पुलिस तलाश कर रही थी।

इसी दौरान पुलिस को आरोपी के घर आने की सूचना मिली। रतनपुर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी सोम रजक उर्फ रोशन निर्मलकर को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी
सोम उर्फ रोशन निर्मलकर पिता रामेश्वर निर्मलकर, उम्र 20 वर्ष, निवासी महामायापारा रतनपुर, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर।

पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में फरार एक अन्य आरोपी की पतासाजी जारी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रतनपुर उपनिरीक्षक विष्णु यादव, सहायक उपनिरीक्षक नीलाकर सेठ और आरक्षक आकाश डोंगरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

RAVI TAMBOLI

एक सक्रिय और निष्पक्ष समाचार रिपोर्टर हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों पर सटीक व तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button