CG News:- रहस्यमयी मौतों से सनसनी… एक ही परिवार के 4 लोग खाट पर मिले मृत, गांव में दहशत

CG News :- ग्राम भवंतरा में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई।सुबह निर्माण कार्य पर पहुंचे मिस्त्री ने चारों को खाट पर बेसुध पड़ा देखा, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया।मृतकों की पहचान मेदनी प्रसाद कश्यप, पीताम्बर कश्यप, शांति बाई और कुमारी मोगरा के रूप में हुई है। सूचना मिलते हीशिवरीनारायण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
JanjgirChampa छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम भवंतरा में एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह जब निर्माण कार्य पर मिस्त्री पहुंचा, तो चारों खाट पर बेसुध पड़े मिले। घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतकों की पहचान मेदनी प्रसाद कश्यप, पीताम्बर कश्यप, शांति बाई और कुमारी मोगरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग नए मकान निर्माण कार्य से जुड़े हुए थे और वहीं ठहरे हुए थे।
सुबह काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर मिस्त्री को शक हुआ। पास जाकर देखा तो चारों खाट पर पड़े थे। इसके बाद गांव वालों को सूचना दी गई और देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी सरपंच राजाराम कश्यप ने पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही शिवरीनारायण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस हत्या, जहरीले पदार्थ और अन्य सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।
एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीण दहशत में हैं और हर किसी की जुबान पर सिर्फ एक ही सवाल है… आखिर रात में ऐसा क्या हुआ, जिसने पूरे परिवार की सांसें छीन लीं?
Live Cricket Info

