देश - विदेशछत्तीसगढ़

वन कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, समस्याओं के निराकरण नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा

वन कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, समस्याओं के निराकरण नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा

वन कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, समस्याओं के निराकरण नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ संभाग बिलासपुर ने कर्मचारियों की लंबित समस्याओं, नियम विरुद्ध स्थानांतरण एवं प्रशासनिक उदासीनता के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन करने की घोषणा की है। संघ द्वारा इस संबंध में मुख्य वन संरक्षक कार्यालय वृत्त बिलासपुर को पूर्व में पत्र प्रेषित कर कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया था तथा शीघ्र निराकरण की मांग की गई थी। बावजूद इसके अब तक किसी प्रकार की ठोस कार्यवाही नहीं होने से कर्मचारियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि वन विभाग में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। कर्मचारियों के नियम विरुद्ध स्थानांतरण, कार्यस्थल संबंधी परेशानियां एवं अन्य प्रशासनिक मुद्दों पर विभाग द्वारा गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। इसी कारण संगठन को आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होना पड़ा है।

घोषित कार्यक्रम के अनुसार आंदोलन चार चरणों में किया जाएगा। प्रथम चरण में 13 मई 2026 को वन कर्मचारी ड्यूटी के दौरान काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

  Durg Crime News:– सूदखोरों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ब्याज वसूली के बाद भी सेवानिवृत्ति के 10 लाख की जबरन उगाही

द्वितीय चरण में 18 मई 2026 को भोजन अवकाश के समय मुख्य वन संरक्षक कार्यालय वृत्त बिलासपुर के समक्ष सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

इसके बाद तृतीय चरण में 25 मई 2026 को कर्मचारी एक दिवसीय अवकाश लेकर संपूर्ण कार्य बंद रखेंगे। वहीं यदि इसके बाद भी कर्मचारियों की मांगों एवं समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आगामी निर्धारित तिथि में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी गई है।

छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ ने शासन एवं प्रशासन से मांग की है कि कर्मचारियों की समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाए, ताकि आंदोलन की स्थिति निर्मित न हो। संघ ने स्पष्ट कहा है कि यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन के कारण उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों की संपूर्ण जवाबदेही शासन-प्रशासन की होगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

SURENDRA MISHRA

एक समर्पित पत्रकार के रूप में वे जनता तक सच्ची और निष्पक्ष खबर पहुँचाने के लिए लगातार जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button