अपराधक्राइमछत्तीसगढ़देश - विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News:- पावर शो’ का VIDEO वायरल! हल्दी से बारात तक चली गोलियां हथियारों के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट, महिलाएं और बच्चे भी आए नजर,मामले ने पकड़ा तूल,

CG News:- रायपुर की ये शादी अब सिर्फ एक पारिवारिक जश्न नहीं रह गई है, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल उस वीडियो की वजह से पूरे सिस्टम पर सवाल छोड़ गई है। हल्दी से लेकर बारात तक हवाई फायरिंग के आरोप सामने रहे हैं और इसी बीच हथियारों के साथ फिल्मी गानों पर रील बनाकर उसे पोस्ट भी किया गया। वीडियो में महिलाएं और बच्चे तक नजर आते हैं, जिसने मामले को और ज्यादा गंभीर बना दिया है। बताया जा रहा , ऋतुपर्ण सिंह को छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष और पूर्व विधायक सौरभ सिंह का करीबी बताया जा रहा है। वहीं कांग्रेस इसे कानून व्यवस्था पर सवाल बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है।

VIDEO

Raipur रायपुर। राजधानी रायपुर में शादी समारोह के दौरान खुलेआम हर्ष फायरिंग का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा नेत्री और मंडी सदस्य मोनिका सिंह के परिवार से जुड़े शादी समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें बच्चे, महिलाएं और युवक हथियार लहराते और फायरिंग करते नजर रहे हैं। फिल्म Dhurandhar के गाने पर रील बनाकर वीडियो पोस्ट किए जाने के बाद मामला और गरमा गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जानकारी के मुताबिक, 7 मई को वीआईपी रोड स्थित एक मैरिज पैलेस में हल्दी कार्यक्रम के दौरान फायरिंग हुई। इसके बाद बारात महादेव घाट स्थित दूसरे मैरिज पैलेस पहुंची, जहां स्वागत के दौरान भी कथित तौर पर गोलियां चलाई गईं। दोनों जगहों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बताए जा रहे हैं।

  बलात्कार के मामले में अफसर गिरफ्तार होटल के कमरे में बुलाकर किया रेप, समझौता करने के लिए अफसर बना रहा दबाव

वायरल वीडियो में मोनिका सिंह के पति ऋतुपर्ण Singh भी दिखाई दे रहे हैं। उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष और पूर्व विधायक Saurabh Singh का करीबी बताया जा रहा है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

कांग्रेस ने मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। प्रवक्ता अभय नारायण ने संबंधित व्यक्ति के हथियार लाइसेंस को निरस्त करने की मांग की है और कहा कि पूरे प्रदेश में हथियार लाइसेंस के दुरुपयोग की जांच होनी चाहिए।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है, लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर लोकेशन और घटना की सत्यता की जांच की जा रही है। पुष्टि होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Arms Act 1959 के तहत सार्वजनिक स्थान या भीड़भाड़ वाले आयोजनों में फायरिंग गंभीर अपराध माना जाता है। दोषी पाए जाने पर हथियार जब्त किए जा सकते हैं, लाइसेंस रद्द हो सकता है और जेल की सजा भी हो सकती है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button