अपराधक्राइमछत्तीसगढ़देश - विदेशबिलासपुरराज्य एवं शहर

CG Crime News: VIDEO, थाने के सामने सरेआम बवाल… लात-घूंसे, चाकू और दौड़-दौड़कर मारपीट, पहले बोली पुलिस- शिकायत नहीं मिली, VIDEO वायरल होते ही एक्शन

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर देने वाला एक VIDEO सामने आया है। सिविल लाइन थाना के ठीक सामने उर्स के दौरान दो गुटों के बीच ऐसा विवाद हुआ कि सड़क ही अखाड़ा बन गई। युवकों ने एकदूसरे को दौड़ादौड़ाकर पीटा, लातघूंसे चले, चाकू लहराए गए और पूरा तमाशा पुलिस थाने के सामने चलता रहा। हैरानी की बात ये रही कि पहले पुलिस ने साफ कहा थाकिसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। लेकिन जैसे ही VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Bilaspurबिलासपुर। थाने के सामने उर्स के दौरान भिड़े दो गुट छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सिविल लाइन थाना के सामने शनिवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उर्स के दौरान निकली दो टोलियों के बीच मामूली सी बात ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। संदल और चादर चढ़ाने के दौरान डीजेढोल के बीच भीड़ बढ़ी और फिर मामला धीरेधीरे हिंसक झड़प में बदल गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सड़क पर दौड़दौड़कर पीटे गए युवक

वायरल VIDEO में साफ देखा जा सकता है कि कई युवक सड़क पर एकदूसरे के पीछे दौड़ रहे हैं। कहीं लातघूंसे चल रहे हैं तो कहीं हाथ में चाकू और लाठी लेकर दहशत फैलाई जा रही है। यह पूरा बवाल सिविल लाइन थाना के ठीक सामने हुआ, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

  एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर रेत का अवैध भंडारण का चल रहा कारोबार

पुलिस का शुरुआती दावा- कोई शिकायत नहीं आई

सिविल लाइन थाना प्रभारी एसआर साहू के मुताबिक, पुलिस लाइन स्थित मजार में उर्स का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान अलग-अलग जगहों से आई टोलियों के बीच बाइक टकराने की बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। पुलिस का कहना था कि घटना के बाद दोनों पक्षों को थाने लाया गया, लेकिन किसी ने भी FIR दर्ज कराने से इंकार कर दिया।

बिना शिकायत छोड़े गए थे दोनों पक्ष

पुलिस ने बताया कि घायल और दूसरे पक्ष के युवक थाने लाए गए थे, लेकिन लिखित शिकायत न होने की वजह से उन्हें छोड़ दिया गया था। उस समय मामला शांत मान लिया गया था, लेकिन कुछ ही घंटों में तस्वीर बदल गई।

VIDEO वायरल होते ही पुलिस हरकत में

जैसे ही मारपीट और चाकूबाजी का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। CCTV फुटेज और वायरल क्लिप के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू की गई।

चाकू लहराने वाले दो युवक गिरफ्तार

CSP निमितेश सिंह ने बताया कि हर्ष खांडे नाम का युवक चाकू लहराकर लोगों को डराते हुए पाया गया था, जो मौके से फरार हो गया था। बाद में CCTV की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं दूसरी तरफ तालापारा से निकली टोली में अब्दुल अजीम खान को मगरपारा चौक के पास चाकू लहराते हुए पकड़ा गया। दोनों पर आर्म्स एक्ट की धारा 25-27 के तहत कार्रवाई की गई है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button