IAS/IPSTransferछत्तीसगढ़देश - विदेशराज्य एवं शहररायपुर

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने झंडी दिखाकर ‘नमो युवा रन’ का किया शुभारंभ, 10 हजार से अधिक युवाओं ने नशामुक्त भारत का लिया संकल्प

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर राजधानी रायपुर में रविवार को आयोजितनमो युवा रनका शुभारंभ उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने तेलीबांधा तालाब से हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर प्रदेशभर से जुटे 10 हजार से अधिक युवाओं ने दौड़ लगाई और नशामुक्त स्वस्थ भारत बनाने का संकल्प लिया।

विशेष बात यह रही कि उप मुख्यमंत्री साव ने खुद भी युवाओं के साथ दौड़ लगाई। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा किनिराशा की स्थिति में नशे का सहारा लेने की बजाय खेल के मैदान को चुनें। खेल से सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास मिलता है, जो देश निर्माण में काम आता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

स्वस्थ और सक्षम भारत की दिशा में पहल

डिप्टी सीएम साव ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित बनाने का सपना तभी पूरा होगा जब देश की युवा शक्ति स्वस्थ, समर्थ और नशामुक्त रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के उत्थान और खेलों की प्रगति के लिए लगातार काम किया है। खेलो इंडिया जैसी योजनाएं युवाओं को अवसर देने और उन्हें फिट रखने की दिशा में बड़ी पहल हैं।

उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से स्वस्थ और नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लेने की अपील की और कहा कि फिट इंडिया अभियान का मकसद युवाओं को खेल से जोड़कर नशे से दूर करना है।

खिलाड़ियों को मिली पहली पंक्ति

इस आयोजन में उप मुख्यमंत्री ने एक अलग परंपरा बनाई। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ियों को मंच की प्रथम पंक्ति में बैठाकर उनका सम्मान किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी समाज के लिए आदर्श हैं और उन्हें सम्मानित करना हर युवा के लिए प्रेरणा है।

विजेता खिलाड़ियों का सम्मान और पुरस्कार

सुभाष स्टेडियम में हुए समापन कार्यक्रम में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

पुरुष वर्ग – अर्जुन राय (प्रथम), अक्षय कुमार (द्वितीय), चंद्रप्रकाश (तृतीय) महिला वर्ग – वंशिका पटेल (प्रथम), रूख्मणि साहू (द्वितीय), चंचल यादव (तृतीय)

  Breaking news:सल्फी रस के नाम पर नशीली दवा की मिलावट, युवाओं की किडनी फेलियर से हो रही मौतें….

पुरस्कार राशि क्रमशः प्रथम को ₹25,000, द्वितीय को ₹15,000 और तृतीय को ₹10,000 दी गई। वहीं चौथे और पांचवें स्थान पर रहे प्रतिभागियों को ₹5,000 तथा 6वें से 10वें स्थान तक रहने वालों को ₹2,000 की राशि प्रदान की गई।

अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर रूस्तम सारंग, हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे, फुटबॉलर किरण पिस्दा, वॉलीबॉल खिलाड़ी दीपेश सिन्हा सहित हितेश निर्मलकर, प्रवीण कुमार, पलक नाग, राकेश कुमार, मानो ध्रुव, पंडुराम, मानबती बघेल, मनीष मौर्य, अमृत, चुम्मन सिंह, रूपाली साहू, सुनील मोडियाम, सरिता बघेल, अनिरुद्ध, भुनेश्वरी निषाद और दामिनी सिंह को सम्मानित किया गया।

बिलासपुर में भी ‘नमो युवा रन’

बिलासपुर में भी ‘नमो युवा रन’ का आयोजन हुआ, जिसका आरंभ सीएमडी कॉलेज मैदान से हुआ और समापन रीवर-व्यू रोड पर किया गया। आयोजन की तैयारियों का लगातार जायजा स्वयं उप मुख्यमंत्री साव लेते रहे। उन्होंने युवा संगठनों, खिलाड़ियों और खेल विभाग के अधिकारियों से बैठक कर आयोजन की रूपरेखा तय की और सफल आयोजन पर बिलासपुर के युवाओं को बधाई दी।

75 शहरों में हुआ आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर नमो युवा रन देश के 75 शहरों में एक साथ आयोजित की गई। छत्तीसगढ़ में रायपुर और बिलासपुर इसका हिस्सा रहे।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी

दौड़ में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह, नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, खेल विभाग की संचालक तनूजा सलाम, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ महासचिव विक्रम सिसोदिया, एथलेटिक संघ के जी.एस. बाम्बरा और केनोइंग-कयाकिंग एसोसिएशन के प्रशांत रघुवंशी समेत अनेक अधिकारी, खेल संघों के पदाधिकारी, खिलाड़ी और कॉलेज विद्यार्थी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button