अपराधछत्तीसगढ़बिलासपुरराज्य एवं शहर

CG News:- बुर्का, पिस्टल और आधी रात की दहशत… बुजुर्ग दंपती को बनाया निशाना, 50 हजार के सोने के जेवर लूटकर फरार हुए बदमाश

CG News:- बिलासपुर के कोटा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात फिल्मी अंदाज में लूट की वारदात हुई। बुर्का पहनकर घर में घुसे बदमाशों ने पहले बुजुर्ग दंपती पर हमला किया, फिर पिस्टल की नोक पर महिला से करीब 50 हजार रुपये के सोने के जेवर लूट लिए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिलासपुर। जिले के कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मझगांव में शुक्रवार रात हुई लूट की इस घटना ने ग्रामीणों को दहला दिया। पीड़िता राजकुमारी जायसवाल की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10 बजे भोजन करने के बाद राजकुमारी जायसवाल अपने कमरे में सोने चली गई थीं। इसी दौरान उनके पति छेदीलाल जायसवाल बाथरूम जाने के लिए घर का दरवाजा खोलकर बाहर निकले। तभी बाहर घात लगाए बैठे एक अज्ञात व्यक्ति ने उनका गला और मुंह दबाकर उन्हें काबू में कर लिया।

पति की हल्की आवाज सुनकर जब राजकुमारी उठीं तो काले रंग का बुर्का पहने दूसरा बदमाश सीधे उनके कमरे में पहुंच गया। उसने पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और तकिए से उनका मुंह दबा दिया। दहशत में आई महिला ने बदमाश से कहा कि मारपीट मत करो, जो लेना है ले जाओ।

  CG - टाईगर ब्रेकिंग : USTR में विचरण करते कैमरे कैद हुआ बाघ,LIVE तस्वीर आया सामने, वनविभाग की टीम अलर्ट,10 महीने में दूसरी बार….

इसके बाद महिला ने अपने गले में पहने तीन फल वाले सोने के लॉकेट, गेहूं दाना डिजाइन के दो सोने के आभूषण और दो जोड़ी सोने के झुमके बदमाशों को सौंप दिए। लूटे गए जेवरों की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है।

वारदात के दौरान बदमाशों ने महिला के साथ छीना-झपटी भी की, जिससे उनके बाएं हाथ, बाईं जांघ और पेट में चोटें आईं। वहीं उनके पति छेदीलाल जायसवाल के मुंह से भी खून निकलने लगा। लूट को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।

घटना के तुरंत बाद दंपती ने आसपास के लोगों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद बेटे विनोद कुमार और दामाद रामदयाल को बुलाया गया। परिजनों के पहुंचने के बाद शनिवार को कोटा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

RAVI TAMBOLI

एक सक्रिय और निष्पक्ष समाचार रिपोर्टर हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों पर सटीक व तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button