देश - विदेशराज्य एवं शहर

नियुक्ति और प्रमोशन में गड़बड़ी के आरोप डीईओ टांडे व बाबू सुनील यादव के खिलाफ जांच के आदेश

बिलासपुर।जिला शिक्षा विभाग में नियुक्ति, अटैचमेंट और प्रमोशन में कथित अनियमितताओं को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेता अंकित गौराहा की शिकायत के बाद संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा आर.पी. आदित्य ने जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे और स्थापना शाखा के बाबू सुनील यादव के खिलाफ जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है, जिसे सात दिन के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार जांच समिति में जांजगीर के जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा, सहायक संचालक जे.के. शास्त्री और बिल्हा के खंड शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र कौशिक को शामिल किया गया है। आदेश के बाद शिक्षा विभाग में हलचल तेज हो गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अनियमितताओं के आरोप
शिकायतकर्ता अंकित गौराहा ने अनुकंपा नियुक्ति, अटैचमेंट, युक्तियुक्तकरण और प्रमोशन में गंभीर गड़बड़ियों का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि नियमों को दरकिनार कर कई निर्णय लिए गए, जिससे विभाग की पारदर्शिता पर सवाल उठे हैं।

पुरानी जांच पर भी विवाद
गौराहा का आरोप है कि पहले भी इस मामले की जांच कराई गई थी, जिसमें दो सदस्यीय टीम ने डीईओ विजय टांडे और बाबू सुनील यादव को क्लीन चिट दे दी थी। उन्होंने कहा कि तकनीकी रूप से बीईओ, डीईओ की जांच नहीं कर सकता, इसके बावजूद ऐसी जांच कर मामले को दबाने की कोशिश की गई।

  CG:– “डिजिटल अरेस्ट” का झांसा देकर 68 वर्षीय बुजुर्ग से ठगे 57 लाख — अगला शिकार आप न बनें! जानिए साइबर ठगी के नए हथकंडे

नई जांच समिति पर भी सवाल
गौराहा ने नई समिति में शामिल भूपेंद्र कौशिक पर भी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि कौशिक पहले की जांच टीम में भी शामिल थे, इसलिए उनसे निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं की जा सकती। आंदोलन और कोर्ट जाने की चेतावनी गौराहा ने मांग की

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

SURENDRA MISHRA

एक समर्पित पत्रकार के रूप में वे जनता तक सच्ची और निष्पक्ष खबर पहुँचाने के लिए लगातार जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button