Policeअपराधगौरेला पेण्ड्राछत्तीसगढ़जीपीएमबड़ी ख़बरब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहरसाइबर पुलिस

CG News : अंतर्राज्यीय मवेशी तस्करी,बूचड़खाने ले जा रहे भैंसों से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा, ट्रक जप्त भैंसों को कराया मुक्त, चालक गिरफ्तार।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बूचड़खाने ले जाए जा रहे भैंसों से भरे ट्रक को जप्त कर लिया है। ट्रक में क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंसकर 26 भैंसें भरी हुई थीं। पुलिस ने सभी पशुओं को मुक्त कराकर सुरक्षित स्थान भेजा है।

मामला 19-20 जुलाई 2026 की रात का है। पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार खिलारी को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में बड़ी संख्या में भैंसों को अवैध रूप से बूचड़खाने ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही SP ने थाना प्रभारी मरवाही, चौकी प्रभारी कोटमी और साइबर सेल की टीम को तत्काल घेराबंदी के निर्देश दिए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस टीम ने दानीकुंडी के पास नाकाबंदी की। इस दौरान ट्रक क्रमांक UP 70 GT 3794 को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ट्रक लेकर भाग निकला। पीछा कर कुम्हारी बस स्टैंड के पास ट्रक को अड़ाकर रोका गया।

जांच के दौरान ट्रक में 26 भैंसें अत्यंत अमानवीय स्थिति में मिलीं। पशुओं को इतनी तंग जगह में भरा गया था कि उनके हिलने तक की जगह नहीं थी। चालक से वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई कागज नहीं दिखा सका।

  धान खरीदी 2 दिन के लिए बढ़ाई गई, सीएम का बड़ा फैसला, कांग्रेस के दबाव में सरकार ने लिया यू टर्न

पुलिस ने तत्काल सभी भैंसों को बाहर निकलवाकर पशु चिकित्सक की मदद से सुरक्षित स्थान भिजवाया। ट्रक को जप्त कर लिया गया।

आरोपी चालक वाल्मीक साकेत पिता रामलाल साकेत, उम्र 30 साल, निवासी रोहिया थाना रामपुर बघेलान जिला सतना MP के खिलाफ थाना मरवाही में अपराध क्रमांक 138/26 दर्ज किया गया है। उस पर कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10, पशु क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा 11 और BNS की धाराएं 281, 111 लगाई गई हैं। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

SP श्री खिलारी ने थाना प्रभारी को मामले की end to end विवेचना कर सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Bipat Sarthi

पत्रकार के रूप में कार्य करते हुए स्थानीय समाचारों का निष्पक्ष कवरेज, साक्षात्कार और सटीक रिपोर्टिंग का अनुभव।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button