CG Bilaspur News:- रतनपुर को मिली 2.03 करोड़ की बड़ी सौगात… 1.83 करोड़ से बनेगा मॉडर्न ऑडिटोरियम, वार्ड-5 में भी होंगे विकास कार्य; डिप्टी CM अरुण साव की मंजूरी के बाद आदेश जारी

CG Bilaspur News:- रतनपुर नगर पालिका के विकास को बड़ा बूस्ट मिला है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगर पालिका के दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ 3 लाख 8 हजार रुपये की स्वीकृति जारी कर दी है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद संचालनालय से आदेश जारी हुए हैं। सबसे बड़ी सौगात 1.82 करोड़ 98 लाख रुपये की लागत से बनने वाला आधुनिक ऑडिटोरियम है, जबकि वार्ड क्रमांक-5 में अहाता निर्माण के लिए 20.10 लाख रुपये भी मंजूर किए गए हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने से रतनपुर में बुनियादी सुविधाओं के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों को भी नई पहचान मिलेगी।
बिलासपुर। रतनपुर नगर पालिका क्षेत्र के विकास को नई गति देने के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए 2 करोड़ 3 लाख 8 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। यह मंजूरी उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद दी गई, जिसके पश्चात विभाग के संचालनालय ने स्वीकृति आदेश जारी कर दिए हैं।
स्वीकृत कार्यों में सबसे बड़ा प्रोजेक्ट रतनपुर नगर पालिका में आधुनिक ऑडिटोरियम का निर्माण है। इसके लिए विभाग ने 1 करोड़ 82 लाख 98 हजार रुपये की राशि मंजूर की है। ऑडिटोरियम बनने से शहर में सांस्कृतिक, सामाजिक, शैक्षणिक और शासकीय कार्यक्रमों के आयोजन के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
इसके अलावा वार्ड क्रमांक-5 में अहाता निर्माण के लिए 20 लाख 10 हजार रुपये की स्वीकृति भी दी गई है। यह कार्य स्थानीय नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही मांगों में शामिल था और इसके पूरा होने से क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं में सुधार होगा।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा दोनों कार्यों के लिए स्वीकृति आदेश जारी होने के बाद अब निर्माण प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इन विकास कार्यों से रतनपुर की आधारभूत संरचना मजबूत होगी और शहर को नई पहचान मिलेगी।

Live Cricket Info



