अपराधछत्तीसगढ़बिलासपुरराज्य एवं शहर

CG Crime News:- चौकीदार की हत्या कर भागे आरोपी एक-एक कर चढ़ रहे पुलिस के हत्थे… पटना और बेंगलुरु से दो और गिरफ्तार, अब सिर्फ एक फरार; SSP बोले- जल्द होगा पूरे कांड का खुलासा

CG Crime News:- बिलासपुर के बहुचर्चित चौकीदार नरेंद्र खांडे हत्याकांड में पुलिस लगातार फरार आरोपियों तक पहुंच रही है। प्रयागराज के बाद अब पटना और बेंगलुरु से दो और आरोपियों को दबोच लिया गया है। चार में से तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि आखिरी फरार आरोपी की तलाश में कई राज्यों में दबिश जारी है। एसएसपी रजनेश सिंह ने दावा किया है कि जल्द ही पूरा हत्याकांड बेनकाब होगा।

बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र के नूतन चौक स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में सहायक सह रात्रि चौकीदार नरेंद्र कुमार खांडे (42) की हत्या के मामले में बिलासपुर पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। हत्या के बाद फरार हुए चार आरोपियों में से विशाल चौबे को बिहार की राजधानी पटना और अंकित सिंह को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले पुलिस दिनेश राठिया को प्रयागराज से पकड़ चुकी है। अब इस सनसनीखेज हत्याकांड में सिर्फ एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की विशेष टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें कोरबा, रायगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक सहित कई राज्यों में भेजी गई थीं। तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिरों से मिली सूचना और लगातार निगरानी के आधार पर विशाल चौबे और अंकित सिंह तक पुलिस पहुंचने में सफल रही। उन्होंने कहा कि आखिरी फरार आरोपी भी जल्द गिरफ्तार होगा और पूरे हत्याकांड का सिलसिलेवार खुलासा किया जाएगा।

हाथ-पैर बांधे, बेरहमी से पीटा… फिर गला घोंटकर उतार दिया मौत के घाट

11-12 जुलाई की दरमियानी रात बाल संप्रेक्षण गृह में तैनात चौकीदार नरेंद्र कुमार खांडे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

  कलेक्टर व एसपी के दौरे के बाद यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने पैदल सड़क पर निकले पुलिस प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी

मृतक के परिजनों का आरोप है कि नरेंद्र कुमार खांडे के हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से मारपीट की गई, फिर गला दबाकर हत्या कर दी गई और शोर न मचा सकें इसलिए मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया। घटना के बाद पूरे बाल संप्रेक्षण गृह में हड़कंप मच गया था।

चारों ने मिलकर रची साजिश, हत्या के बाद हो गए थे फरार

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि वारदात को बाल संप्रेक्षण गृह में बंद चार किशोर आरोपियों ने मिलकर अंजाम दिया। हत्या के बाद चारों मौके से फरार हो गए थे। इसके बाद पूरे छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों की पुलिस को भी अलर्ट किया गया और विशेष टीमों का गठन कर लगातार दबिश दी जा रही है।

तीन गिरफ्तार… अब आखिरी आरोपी की बारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। पूछताछ के दौरान फरार आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। साथ ही हत्या के पीछे की पूरी साजिश, वारदात की वजह और घटनाक्रम की हर कड़ी को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि पुलिस इस जघन्य हत्याकांड की जांच पूरी गंभीरता से कर रही है। तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, अब सिर्फ एक फरार है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर पूरे हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

RAVI TAMBOLI

एक सक्रिय और निष्पक्ष समाचार रिपोर्टर हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों पर सटीक व तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button