खेलछत्तीसगढ़देश - विदेशबिलासपुरराज्य एवं शहरलापरवाहीशिक्षा

CG Teacher News:– कांग्रेस विधायक के संरक्षण में हो रहे कबड्डी में बीईओ ने लगाई 44 शिक्षकों की ड्यूटी, प्रैक्टिल और प्री बोर्ड परीक्षाएं होंगी प्रभावित

CG Teacher News:– कांग्रेस विधायक के संरक्षण और मार्गदर्शन में हो रहे निजी कबड्डी प्रतियोगिता में विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने व्यायाम शिक्षकों समेत 44 शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी। जिसके चलते प्री बोर्ड और प्रैक्टिकल परीक्षाएं प्रभावित होने तथा परीक्षा परिणाम बिगड़ने का खतरा मंडरा गया है।

Bilaspur बिलासपुर । कांग्रेस विधायक के संरक्षण में हो रहे कबड्डी प्रतियोगिता में विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने 24 व्यायाम शिक्षकों समेत 44 शिक्षकों और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। प्री बोर्ड परीक्षाओं और बोर्ड कक्षाओं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के बीच कब्बड्डी में व्यायाम शिक्षकों के अलावा अन्य शिक्षकों की ड्यूटी लगने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

विकासखंड ब्लॉक कोटा शिक्षा अधिकारी नरेंद्र मिश्रा द्वारा व्यक्तिग कबड्डी प्रतियोगिता के लिए प्राचार्य शिक्षक एवं सहायक शिक्षक स्तर के शिक्षकों की ड्यूटी उक्त प्रतियोगिता के संचालन के लिए लगाई है। जबकि शिक्षा विभाग का स्पष्ट निर्देश है की किसी भी अन्य निजी कार्यों मे शिक्षकों की ड्यूटी नहीं लगाना है लेकिन शिक्षा विभाग के निर्देशों की विभाग के ही विकाखंड कोटा के बीईओ द्वारा धज्जियां उड़ाई जा रही है ऐन बोर्ड परीक्षाओं के शुरू होने से पहले शिक्षकों की ड्यूटी कबड्डी प्रतियोगिता में लगा दी गई है। यह ऐसे समय में लगाई गई है जिस समय स्कूलों में प्रैक्टिकल और प्री बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। इसके अलावा पांचवी और आठवीं की भी केंद्रीयकृत परीक्षा होनी है। परीक्षा के पहले शिक्षकों की शिक्षकीय कार्य के इतर भी ड्यूटी लगा दी गई है जिससे शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

  Bilaspur Local Holiday News:– कलेक्टर ने घोषित किया स्थानीय अवकाश, वर्ष 2025 के लिए जारी किया गया अवकाश 

मंत्री की डांट से हुए थे बेहोश:–

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव विभागीय समीक्षा बैठक लेने बिलासपुर जिले पहुंचे हुए थे। यहां उन्होंने संभाग भर के डीईओ,डीएमसी, बीईओ की बैठक ले कार्यों की समीक्षा की थी। इस दौरान नियम विरुद्ध आधा दर्जन शिक्षकों के अटैचमेंट करने पर मंत्री नाराज हो गए थे। मंत्री की फटकार सुनकर कोटा बीईओ बेहोश हो गए थे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button