अपराधक्राइमछत्तीसगढ़देश - विदेशबिलासपुरराज्य एवं शहर

CG News:- SP संदीप पटेल का बड़ा एक्शन, कमीशनखोरी के आरोप में पुलिस इंस्पेक्टर गिरफ्तार… इंश्योरेंस क्लेम के नाम पर मांग रहा था हिस्सा

CG News:– नए पुलिस अधीक्षक संदीप पटेल के कार्यभार संभालने के बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सैलरी पैकेज इंश्योरेंस का क्लेम दिलाने के नाम पर कथित रूप से कमीशन मांगने के मामले में पुलिस ने एक निरीक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में एक अधिवक्ता की भूमिका की भी जांच जारी है।

नारायणपुर। जिले में पुलिस विभाग के भीतर भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कोतवाली नारायणपुर पुलिस ने पुलिस निरीक्षक सुरेश चंद यादव और एक अधिवक्ता के विरुद्ध अपराध दर्ज किया है। मामले में निरीक्षक सुरेश चंद यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और सभी पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि सैलरी पैकेज इंश्योरेंस का क्लेम दिलाने के बदले उससे कमीशन की मांग की गई। शिकायत मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान जुटाए गए दस्तावेजों, तथ्यों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर निरीक्षक सुरेश चंद यादव को गिरफ्तार किया गया। वहीं इस पूरे मामले में एक अधिवक्ता की भूमिका भी सामने आई है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  सिम्स में जटिल सर्जरी: 65 वर्षीय महिला के पेट से निकाला गया 10 किलो से अधिक वजनी ट्यूमर

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का संदेश

पुलिस अधीक्षक संदीप पटेल ने कहा कि विभाग में भ्रष्टाचार, पद के दुरुपयोग और अनुशासनहीनता के लिए कोई जगह नहीं है। यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अवैध गतिविधियों में शामिल पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदारी है। आम नागरिकों से मिलने वाली हर शिकायत की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। एसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस की छवि को धूमिल करने वाले किसी भी कृत्य पर सख्त वैधानिक कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button