अपराधछत्तीसगढ़राज्य एवं शहररायपुर

CG News:- DCP दीपमाला कश्यप का एक्शन मोड, उत्तर ज़ोन में पैदल मार्च… 80 लोगों पर बड़ी कार्रवाई, नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों पर कसा शिकंजा

CG News:– रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के उत्तर ज़ोन में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए शनिवार को विशेष अभियान चलाया गया। डीसीपी दीपमाला कश्यप खुद सड़क पर उतरीं और संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च किया। अभियान के दौरान कुल 80 लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।

रायपुर। पुलिस उपायुक्त (उत्तर ज़ोन) दीपमाला कश्यप के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में उत्तर ज़ोन के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य अपराधों पर अंकुश लगाना, असामाजिक तत्वों पर सख्ती करना और क्षेत्र में कानूनव्यवस्था को और प्रभावी बनाना था।

अभियान के तहत डीसीपी दीपमाला कश्यप ने पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ उत्तर ज़ोन के संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर पैदल मार्च किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया, व्यापारियों और आम नागरिकों से बातचीत कर उन्हें किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की गई। साथ ही क्षेत्र में लगातार गश्त और निगरानी बढ़ाने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  CG Police Promotion:– राज्य पुलिस सेवा के अफसरों का नहीं होगा इंतजार खत्म, चार बार टल चुकी है डीपीसी, पांचवी बार भी नहीं हो पाएगी डीपीसी

विशेष अभियान के दौरान उत्तर ज़ोन के सभी थाना क्षेत्रों में कुल 80 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। इनमें प्रतिबंधात्मक धाराओं 170/126 एवं 135(3) के तहत 32 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई। आबकारी अधिनियम की धारा 36(च) के तहत 18 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए। वहीं एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला दर्ज किया गया। इसके अलावा 29 व्यक्तियों को बाउंडओवर किया गया।

अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध और असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखते हुए सघन चेकिंग और निगरानी की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों, नशे के कारोबार में शामिल लोगों और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों की सुरक्षा और शहर में शांति बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button