छत्तीसगढ़देश - विदेशमुंगेलीराज्य एवं शहर

CG News:- VIDEO: तेज आंधी का कहर! शराब दुकान की छत उड़ी, टीन शेड की चादरें हवा में उड़ीं, सेल्समैन बाल-बाल बचा

CG News:- तेज आंधी और बारिश के कारण शराब दुकान की छत उड़ गई। टीन शेड की चादरें दूर जा गिरीं, कई शराब की बोतलें टूट गईं और सेल्समैन बालबाल बच गया। सुरक्षा के मद्देनजर दुकान को कुछ देर के लिए बंद करना पड़ा।

Mungeli मुंगेली जिले के लोरमी में बुधवार शाम आई तेज आंधी और बारिश ने जमकर तबाही मचाई। शहर स्थित शराब दुकान की छत तेज हवाओं के दबाव को नहीं झेल सकी और टीन शेड की कई चादरें उड़कर दूर जा गिरीं। घटना के दौरान दुकान में मौजूद सेल्समैन बालबाल बच गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आंधी इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में दुकान का टीन शेड उखड़ गया। उड़ती हुई चादरों से आसपास के लोगों में भी अफरातफरी मच गई। घटना के दौरान दुकान के भीतर रखी कई शराब की बोतलें भी टूट गईं, जिससे आर्थिक नुकसान हुआ है।

आंधी के बाद शराब दुकान के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थिति को देखते हुए सुरक्षा कारणों से दुकान को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया। कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त हिस्से को सुरक्षित करने की कोशिश की, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना हो।

  CG:- कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ, छत्तीसगढ़ मे गैर जमानती धाराओं के तहत दर्ज हुई FIR

लोरमी क्षेत्र में अचानक मौसम बदलने के बाद तेज हवाओं और बारिश ने कई स्थानों पर नुकसान पहुंचाया है। फिलहाल शराब दुकान को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

VIDEO: आंधी में उड़ गई शराब दुकान की छत

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तेज हवाओं के बीच टीन शेड की चादरें उड़ती हुई दिखाई दे रही हैं। गनीमत रही कि उस समय दुकान के आसपास ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button