आयोजनछत्तीसगढ़राज्य एवं शहरसक्ति

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा अनावरण एवं जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू

सक्ती। संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती एवं उनकी प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम का आयोजन सक्ती विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हनुमंता में सूर्यवंशी समाज सतगंवा परिक्षेत्र द्वारा भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सक्ती विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक, साहू समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री डॉ. खिलावन साहू शामिल हुए।

इस अवसर पर डॉ. खिलावन साहू ने बाबा साहेब की प्रतिमा का विधिवत अनावरण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता का प्रतीक है। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उन्होंने कहा कि समाज को बाबा साहेब के सिद्धांतों को आत्मसात कर समरसता, भाईचारा और समानता को बढ़ावा देना चाहिए। डॉ. साहू ने आगे कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा दिया गया संविधान देश के हर नागरिक को समान अधिकार और न्याय की गारंटी देता है, और उनके मार्ग पर चलकर ही समाज राष्ट्र का समग्र विकास संभव है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति आशा साव, जनपद सदस्य राजेंद्र देवांगन, ग्राम पंचायत खमहिया के सरपंच प्यारेलाल सूर्यवंशी, नगरदा जनपद सदस्य गुलेश्वरी संजय कंवर, अरुण साहू, मण्डल उपाध्यक्ष रामानुज राठौर, राजेश सूर्यवंशी, मिलन राठौर सहित परिक्षेत्र के विभिन्न पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  "राखड़ माफिया" का कब्जा – पूर्व पंच बना जमींदार, प्रशासन बना तमाशबीन!

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिक्षेत्र अध्यक्ष जगजीवन राम सूर्यवंशी द्वारा की गई।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button