घोटालाछत्तीसगढ़राज्य एवं शहररायपुर

CG News:- VIP रोड स्थित श्रीराम मंदिर के चंदे और निर्माण कार्यों की जांच की मांग, सोशल एवं RTI एक्टिविस्ट ने PMO को भेजा ई-मेल

CG News:- वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर में पिछले 10 वर्षों के चंदे, चढ़ावे और निर्माण कार्यों की निष्पक्ष जांच की मांग उठी है। सोशल एवं आरटीआई एक्टिविस्ट कुणाल शुक्ला ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को ई-मेल भेजकर सक्षम एजेंसी से जांच कराने का अनुरोध किया है। उनका कहना है कि उद्देश्य किसी पर आरोप लगाना नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं के दान से संचालित मंदिर के आय-व्यय में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। यदि सब कुछ नियमों के अनुरूप है तो वह भी स्पष्ट हो और यदि अनियमितता मिली तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए।

Raipur रायपुर। रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर को लेकर सोशल एवं आरटीआई एक्टिविस्ट कुणाल शुक्ला ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की मांग की है। उन्होंने ई-मेल के माध्यम से भेजे गए आवेदन में मंदिर में पिछले लगभग 10 वर्षों के दौरान प्राप्त चंदे, चढ़ावे और निर्माण कार्यों की जांच कराने का अनुरोध किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कुणाल शुक्ला ने बताया कि उन्होंने 5 जुलाई 2026 को प्रधानमंत्री को ई-मेल भेजकर आग्रह किया है कि पूरे मामले की जांच किसी सक्षम प्राधिकारी से कराई जाए, ताकि मंदिर में हुए आर्थिक लेन-देन और निर्माण कार्यों की पारदर्शिता स्पष्ट हो सके।

  राताखार दर्री मार्ग पर दुर्घटना के बाद लोगों ने ट्रक में लगाई आग पुलिस पहुची मौके पर देखिये वीडियो ….

उन्होंने कहा कि जब मंदिर आम श्रद्धालुओं की आस्था और उनके दान से संचालित होते हैं, तब वहां प्राप्त चंदे, चढ़ावे और खर्च किए गए धन का पूरा लेखा-जोखा भी सार्वजनिक और पारदर्शी होना चाहिए। उनका मानना है कि धार्मिक संस्थाओं में पारदर्शिता बनाए रखना श्रद्धालुओं के विश्वास को और मजबूत करता है।

कुणाल शुक्ला ने अपने आवेदन में यह भी स्पष्ट किया है कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति, ट्रस्ट या संस्था पर आरोप लगाना नहीं है। उन्होंने कहा कि वे केवल सक्षम प्राधिकारी से निष्पक्ष जांच का अनुरोध कर रहे हैं, ताकि यदि सभी कार्य नियमानुसार हुए हैं तो वह भी सार्वजनिक रूप से स्पष्ट हो जाए। वहीं यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो संबंधित प्रावधानों के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में अपना आवेदन प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को ई-मेल के माध्यम से प्रेषित कर दिया गया है और अब उन्हें जांच प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

RAVI TAMBOLI

एक सक्रिय और निष्पक्ष समाचार रिपोर्टर हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों पर सटीक व तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button