
IPS Transfer News:– राज्य सरकार ने शनिवार आधी रात 62 IPS अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं, जिसमें 24 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। इस फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों को ADG और DIG स्तर पर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जबकि 13 SP के पदोन्नत होकर DIG बनने के बाद जिलों में नई नियुक्तियां की गईं। पुलिस मुख्यालय, इंदौर–भोपाल जोन, रेल, होमगार्ड, विसबल और अन्य इकाइयों में भी व्यापक स्तर पर बदलाव किया गया है। सरकार ने यह संकेत दिया है कि अब पुलिसिंग में कार्यकाल और परफॉर्मेंस को आधार बनाकर तैनाती की जा रही है।
किसे कहां से कहां भेजा
वरिष्ठ स्तर पर बदलाव
रवि कुमार गुप्ता स्पेशल डीजी रेल से स्पेशल डीजी प्रशिक्षण, राजा बाबू सिंह एडीजी प्रशिक्षण से एडीजी रेल, डीपी गुप्ता एडीजी शिकायत से एडीजी सामुदायिक पुलिसिंग, सोलोमन यश कुमार मिंज एडीजी पुलिस मुख्यालय से एडीजी शिकायत लेखा एवं कल्याण, अमित सिंह अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर से डीआईजी बिस्वाल इंदौर, अवधेश गोस्वामी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल से डीआईजी पुलिस मुख्यालय, अमित सांघी डीआईजी ग्वालियर रेंज से डीआईजी होमगार्ड, बीरेंद्र कुमार सिंह डीआईजी चयन से डीआईजी नर्मदापुरम और प्रशांत खरे डीआईजी नर्मदापुरम से डीआईजी पुलिस मुख्यालय भेजे गए।

पुलिस मुख्यालय और विशेष इकाइयों में फेरबदल
मनीष अग्रवाल डीआईजी होमगार्ड से डीआईजी पुलिस मुख्यालय, मनोज कुमार राय एसपी खंडवा से डीआईजी पुलिस मुख्यालय, रियाज इकबाल एसएसपी रेडियो से डीआईजी पुलिस मुख्यालय, राहुल कुमार लोढ़ा एसपी रेल भोपाल से डीआईजी पुलिस मुख्यालय, सिमाला प्रसाद एसपी रेल जबलपुर से डीआईजी पुलिस मुख्यालय, असित यादव पुलिस अधीक्षक भिंड से डीआईजी ग्वालियर और विवेक सिंह पुलिस उपायुक्त भोपाल से डीआईजी शहडोल बनाए गए।
इंदौर–भोपाल जोन में बदलाव
शैलेंद्र सिंह चौहान पुलिस अधीक्षक रीवा से अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल, कुमार प्रतीक पुलिस उपायुक्त इंदौर से डीआईजी नारकोटिक्स इंदौर, शिवदयाल एसपी झाबुआ से डीआईजी पुलिस मुख्यालय और मयंक अवस्थी एसपी धार से अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर भेजे गए।

वाहिनी और विशेष बलों में तबादले
अरविंद तिवारी सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय से सेनानी 34वीं वाहिनी विसबल, दीपक कुमार शुक्ला पुलिस अधीक्षक सीहोर से सेनानी 32वीं वाहिनी, विनोद कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक आगर मालवा से सेनानी 24वीं वाहिनी, मोतिउर रहमान पुलिस अधीक्षक अनूपपुर से सेनानी 9वीं वाहिनी रीवा और श्रुति कीर्ति सोमवंशी पुलिस अधीक्षक दमोह से सेनानी 13वीं वाहिनी ग्वालियर भेजे गए।

जिलों में SP स्तर पर बड़े बदलाव
सूरज कुमार वर्मा पुलिस अधीक्षक दतिया से भिंड, यांगचीन भूरिया इंदौर देहात से शिवपुरी, गुरुकरण सिंह सेनानी 24वीं वाहिनी से रीवा, अनुराग सुजानिया पुलिस मुख्यालय से सागर, सचिन शर्मा नई दिल्ली से धार, वाहिनी सिंह डिंडोरी से पीटीसी इंदौर, धर्मराज मीणा सेनानी 32वीं वाहिनी से मुरैना और समीर सौरभ मुरैना से एसएसपी रेडियो भोपाल भेजे गए।

अन्य जिलों की पोस्टिंग
रजत सकलेचा मंडला से छतरपुर, आगम जैन छतरपुर से खंडवा, मनीष खत्री सिंगरौली से सहायक पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल, सुनील कुमार मेहता सिवनी से DCP इंदौर, देवेंद्र कुमार पाटीदार बुरहानपुर से झाबुआ, रामशरण प्रजापति देहात भोपाल से AIG पुलिस मुख्यालय, सुंदर सिंह कनेश पांढुर्णा से रेल जबलपुर और राजेश व्यास इंदौर से नीमच भेजे गए।
मुख्यालय और अन्य इकाइयों में बदलाव
पंकज कुमार पांडेय AIG पुलिस मुख्यालय से देहात भोपाल, प्रकाश चंद्र परिहार इंदौर से पांढुर्णा, दिलीप कुमार सोनी मऊगंज से आगर मालवा, राजेंद्र कुमार वर्मा PTC इंदौर से देहात इंदौर, विक्रांत मुराब पुलिस मुख्यालय से अनूपपुर, सुरेंद्र कुमार जैन PTS रीवा से मऊगंज और आशीष खरे विशेष शाखा जबलपुर से डिंडोरी भेजे गए।
भोपाल–इंदौर और DCP स्तर पर फेरबदल
अंकित जायसवाल नीमच से रेल भोपाल, राजेश रघुवंशी खंडवा से मंडला, मयूर खंडेलवाल भोपाल से दतिया, सोनाक्षी सक्सेना भोपाल से सीहोर, सियाज के एम हॉकफोर्स बालाघाट से सिंगरौली, आनंद कलगी इंदौर से दमोह, कृष्ण लालचंदानी इंदौर से सिवनी, आयुष गुप्ता जबलपुर से DCP जोन-3 भोपाल, आदर्श कांत शुक्ला जबलपुर से DCP जोन-4 भोपाल, नरेंद्र रावत राज्यपाल परिसहाय से DCP जोन-1 इंदौर, अभिषेक रंजन उज्जैन से DCP जोन-3 इंदौर और राहुल देशमुख को उज्जैन से राज्यपाल का परिसहाय बनाया गया।

Live Cricket Info


