अपराधछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाराज्य एवं शहर

Janjgir-Champa Crime: पत्नी नहीं लौटी तो उजड़ गया पूरा परिवार? दो मासूम बच्चों समेत पिता की लाश मिलने से सनसनी

Janjgir-Champa Crime: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक घर में पिता और उसके दो मासूम बच्चों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में तीनों की मौत कीटनाशक जहर के सेवन से होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

जांजगीर-चांपा। जिले के नैला चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरकोनी में मंगलवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति और उसके दो बच्चों के शव घर के भीतर मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों की मौत कीटनाशक जहर के सेवन से हुई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

एक सप्ताह पहले पत्नी से हुआ था विवाद

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान रमेश कुमार पटेल के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि करीब एक सप्ताह पहले उसका अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। विवाद के बाद पत्नी अपने मायके चली गई थी।

बताया जा रहा है कि 16 जून को रमेश कुमार पटेल अपनी पत्नी को वापस लाने उसके मायके गया था, लेकिन पत्नी ने लौटने से इनकार कर दिया। इसके बाद वह अकेले ही अपने घर वापस आ गया था।

सुबह पिता खेत के काम से निकला, दोपहर में मिली मौत की खबर

जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह मृतक का पिता परदेसी राम पटेल धान कुटवाने ग्राम कटनाई गया हुआ था। करीब 11:30 बजे उसे सूचना मिली कि उसका बेटा और दोनों नाती घर में मृत पड़े हैं।

  मेला सुब्यवस्थित सम्पन्न कराने ए डी एम ने दिए निर्देश,ली विभाग प्रमुखों की बैठक

घर पहुंचने पर उसने देखा कि रमेश कुमार पटेल और उसके दोनों बच्चे मृत अवस्था में पड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस को जानकारी दी गई।

बच्चों की हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

प्रारंभिक परिस्थितियों को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि पहले दोनों बच्चों को जहर दिया गया और बाद में पिता ने भी जहरीला पदार्थ सेवन कर आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

CSP पहुंचीं मौके पर, फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड जांच में जुटे

घटना की गंभीरता को देखते हुए जांजगीर CSP योगिताबाली खापर्डे स्वयं घटनास्थल पहुंचीं। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जांच अधिकारियों को हर एंगल से पड़ताल करने के निर्देश दिए।

फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर मर्ग कायम कर लिया है। वहीं तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

फिलहाल पुलिस आत्महत्या, हत्या और पारिवारिक विवाद समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

RAVI TAMBOLI

एक सक्रिय और निष्पक्ष समाचार रिपोर्टर हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों पर सटीक व तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button