अपराधछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपादेश - विदेशधर्मांतरणनिलंबितराज्य एवं शहरशिक्षा

Janjgir Champa News:- पीएमश्री स्कूल में “जन गण मन” की जगह “गॉड इज ग्रेट”? धर्मांतरण का पाठ पढ़ाने वाली महिला हेडमास्टर सस्पेंड, जनसमस्या निवारण शिविर में गूंजा मामला तब विभाग ने लिया एक्शन

CG News: – बलौदा पीएमश्री स्कूल का यह मामला अब सिर्फ एक शिकायत नहीं रहाबल्कि पूरे सिस्टम पर सवाल बनकर खड़ा है। प्रधान पाठक पर बच्चों को हिन्दू संस्कृति के खिलाफ भड़काने और धर्मांतरण के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतें महीनों से विभाग के दरवाजे खटखटा रही थीं, लेकिन जवाब कहीं नहीं मिला। इसी चुप्पी ने गुस्से को और बढ़ायाऔर मामला जनसमस्या निवारण शिविर तक पहुंच गया। जहां सवाल खुले मंच पर गूंजे, और व्यवस्था को आखिरकार हरकत में आना पड़ा। डीईओ ने तब जाकर तत्काल निलंबन की कार्रवाई कीलेकिन सवाल अब भी वहीं खड़े हैं।

JanjgirChampa जांजगीरचांपा जिले के बलौदा नगर का एक सरकारी स्कूल इन दिनों पूरे इलाके में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। पीएमश्री शासकीय कन्या प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधान पाठक लक्ष्मी देवी भारद्वाज पर ऐसे आरोप लगे हैं, जिसने गांव से लेकर शिक्षा विभाग तक हलचल मचा दी है। आरोप है कि स्कूल में पढ़ने वाले छोटे बच्चों को हिन्दू संस्कृति और देवीदेवताओं के खिलाफ भड़काया जा रहा था और उन्हें धर्मांतरण के लिए प्रभावित करने की कोशिश की जा रही थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ग्रामीणों का दावा है कि स्कूल की प्रार्थना सभा में बच्चों को राष्ट्रगानजन गण मनके बजायगॉड इज ग्रेटजैसे धार्मिक वाक्य सिखाए जा रहे थे। जैसेजैसे यह बात गांव में फैली, लोगों में नाराजगी बढ़ती गई। अभिभावकों ने सवाल उठाया कि सरकारी स्कूल में आखिर बच्चों को किस दिशा में ले जाया जा रहा है।

शिकायतें होती रहींविभाग चुप बैठा रहा

ग्रामीणों और हिन्दू संगठनों का आरोप है कि इस पूरे मामले की शिकायत लंबे समय से शिक्षा विभाग में की जा रही थी, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करने के बजाय मामले को दबाए बैठे रहे। यही वजह रही कि इलाके में आक्रोश लगातार बढ़ता गया।

मामला तब अचानक तूल पकड़ गया जब 7 मई को ग्राम भिलाई में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों और हिन्दू संगठनों ने खुलकर इस मुद्दे को उठाया। शिविर में जैसे ही स्कूल और धर्मांतरण के आरोपों की चर्चा हुई, शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबन आदेश जारी कर दिया।

  DPM राजीव बघेल का कारनामा, ड्राइवर ने शराब लाने से किया इंकार तो थमाया नोटिस, परेशान वाहन चालक ने लगाई गुहार

थाना तक पहुंचा मामला

स्थिति को संवेदनशील मानते हुए थाना बलौदा में भी कार्रवाई दर्ज की गई। लोक शांति भंग होने की आशंका पर बीएनएसएस की धारा 126 और 135(3) के तहत प्रकरण कायम किया गया है।

सिर्फ धर्मांतरण नहींपैसों के खेल के भी आरोप

मामला केवल धार्मिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है। जांच में स्कूल की अनुदान राशि में गड़बड़ी के आरोप भी सामने आए हैं।

आरोप है कि प्रधान पाठक ने स्कूल प्रबंधन समिति की राशि का खर्च खुद किया और बाद में समिति से अनुमोदन लेने की कोशिश की। इतना ही नहीं, वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2023-24 तक समग्र शिक्षा और अन्य मदों से मिली अनुदान राशि में फर्जी बिलवाउचर लगाने, रिश्तेदारों के नाम पर पीपीओ जारी कर राशि आहरित करने जैसी अनियमितताएं भी सामने आई हैं।इन शिकायतों को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन विभाग के मुताबिक संबंधित प्रधान पाठक का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया।

डीईओ ने जारी किया निलंबन आदेश

जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश में साफ कहा है कि प्रथम दृष्टया यह मामला गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 का उल्लंघन है। इसके आधार पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम-9 के तहत लक्ष्मी देवी भारद्वाज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बलौदा निर्धारित किया गया है। साथ ही उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button