छत्तीसगढ़बिलासपुररतनपुरराजनीतीराज्य एवं शहर

CG News:- रतनपुर में BJP की ‘आपसी जंग’! चप्पल के बाद बाल खींचकर भाजपा अल्प संख्यक महिला नेत्री की पिटाई , वीडियो वायरल कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय का तंज—भाजपा की गुटबाजी अब सड़क से सोशल मीडिया तक पहुंची

CG News:- रतनपुर में भाजपा से जुड़े दो गुटों के विवाद ने अब सियासी रंग ले लिया है। पहले चप्पल से हमला करने का वीडियो वायरल हुआ, अब बाल खींचकर मारपीट का दूसरा वीडियो सामने आया है। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है, वहीं कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय ने इसे भाजपा की गुटबाजी का खुला प्रदर्शन बताते हुए निशाना साधा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

VIDEO 👇👇👇

https://youtu.be/TDiBIEhZxCc?si=-X_nnGlVqSSiDJFL

बिलासपुर। रतनपुर में भाजपा से जुड़े दो गुटों के बीच हुआ विवाद अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। महामाया मंदिर के पास शुरू हुए विवाद में पहले चप्पल चली, फिर बाल खींचकर मारपीट का वीडियो सामने आ गया। दोनों पक्षों के वीडियो वायरल होने के बाद सियासी पारा भी चढ़ गया है।

मामला कथित तौर पर एक दुकान में चोरी के संदेह से जुड़ा बताया जा रहा है। पूछताछ के दौरान बात बढ़ी और देखते ही देखते विवाद मारपीट तक पहुंच गया। पहले वायरल वीडियो में भाजपा नेत्री रेहाना बेगम चप्पल से हमला करती नजर आती हैं। इसके बाद सामने आए दूसरे वीडियो में रेहाना बेगम के साथ बाल खींचकर मारपीट किए जाने का दावा किया जा रहा है।

  जिला पंचायत सदस्य बने निरंजन पैकरा लिया प्रमाण पत्र

चप्पल के बाद बाल खींचने का वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल दोनों वीडियो ने पूरे मामले को और गरमा दिया है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गाली-गलौज और मारपीट के आरोप लगा रहे हैं। रतनपुर पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है और वायरल वीडियो समेत पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

कांग्रेस बोली—भाजपा में ‘अंदर की लड़ाई’ सामने आई

मामले को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय ने भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा में जमकर गुटबाजी चल रही है। एक तरफ भाजपा हिंदुत्व और संस्कार की बात करती है, तो दूसरी तरफ उसके ही खेमे से मारपीट के वीडियो सामने आ रहे हैं।
अभय नारायण राय ने कहा कि रतनपुर की घटना ने भाजपा के भीतर चल रही गुटबाजी को सार्वजनिक कर दिया है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

RAVI TAMBOLI

एक सक्रिय और निष्पक्ष समाचार रिपोर्टर हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों पर सटीक व तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button