देश - विदेशराज्य एवं शहरशिक्षा

CG Teacher News:–डीईओ के औचक निरीक्षण में खुली पोल — नौ स्कूलों में अव्यवस्था, बीईओ-प्राचार्य सहित कई को नोटिस

CG Teacher News:–डीईओ के औचक निरीक्षण में खुली पोल — नौ स्कूलों में अव्यवस्था, बीईओ-प्राचार्य सहित कई को नोटिस

CG Teacher News:– डीईओ ने नौ स्कूलों का अचानक निरीक्षण किया, जिसमें कई गड़बड़ियां सामने आईं। कहीं मध्यान्ह भोजन मेन्यू के अनुसार नहीं था तो कहीं शिक्षक अध्यापन छोड़कर बातचीत में मशगूल मिले। निरीक्षण के दौरान दर्जनभर शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। लापरवाही के मामलों में बीईओ, प्राचार्य और संबंधित शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है।
Durg दुर्ग। अर्धवार्षिक परीक्षा की तैयारियों के बीच स्कूलों में शिक्षकों की लापरवाही फिर उजागर हुई है। डीईओ ने जब तैयारियों का जायजा लेने के लिए औचक निरीक्षण किया तो कई जगह अनियमितताएं मिलीं। दो स्कूलों के शिक्षक पढ़ाने के बजाय गप्पे हांकते मिले जबकि सात स्कूलों में एक दर्जन से अधिक शिक्षक अनुपस्थित थे। बीईओ और प्राचार्य समेत सभी को नोटिस भेजा गया है।
पटना विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पौहा के निरीक्षण में शिक्षक दुष्यंत चंद्राकर अनुपस्थित मिले। शाला विकास समिति ने भी शिकायत दी कि वे नियमित उपस्थित नहीं रहते और अध्यापन कार्य में उदासीन हैं। मामले में संयुक्त संचालक शिक्षा को कार्रवाई हेतु प्रस्ताव भेजा गया है।
स्कूल में ताला झूलता मिला:–
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बेल्हारी के निरीक्षण के दौरान शिक्षिकाएँ अनीता शर्मा और श्रद्धा शर्मा अनुपस्थित रहीं। वहीं प्राथमिक शाला के शिक्षक कमलेश कुमार और चालेश कुमार सुबह सवा दस बजे तक स्कूल नहीं पहुंचे थे। स्कूल के गेट पर ताला लटका मिला जबकि बच्चे स्कूल परिसर में भटकते देखे गए।
मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता पर सवाल:–
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पुलगांव में मध्यान्ह भोजन घटिया गुणवत्ता का पाया गया और मेन्यू के अनुरूप नहीं था। इस कारण प्रधान पाठक को नोटिस जारी किया गया। विकासखंड स्तर पर निरीक्षण दल गठित करने के निर्देशों के बावजूद अव्यवस्था मिलने पर बीईओ को भी नोटिस भेजा गया है।
कक्षा छोड़ बतियाते शिक्षक:–
शासकीय हाईस्कूल बोरई और हाईस्कूल निपानी पाटन में निरीक्षण के दौरान शिक्षक अध्यापन छोड़कर गप्पे मारते पाए गए। इन स्कूलों के प्राचार्य तथा सभी संबंधित शिक्षकों को नोटिस दिया गया है।
रजिस्टर में तारीख छिपाने का आरोप:–
पूर्व माध्यमिक शाला असोगा में शिक्षिका अनिता ठाकुर और ब्रह्माणी झा ने अवकाश आवेदन दिया था, लेकिन प्रधान पाठक ने आवेदन हाजिरी रजिस्टर में दर्ज नहीं किया था। जांच में खुलासा हुआ कि वे आवेदनों को दबाकर रखते हैं और अगले दिन हस्ताक्षर दर्ज करते हैं। इस पर उन्हें नोटिस जारी हुआ। प्राथमिक शाला असोगा में भी शिक्षिकाएं कीर्ति खेर और प्रतिमा रानी नाग ने आधे दिन की छुट्टी ली थी, जिसे दर्ज नहीं किया गया। बीईओ को नोटिस भेजने के साथ इन शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं।
इन स्कूलों में भी शिक्षक अनुपस्थित:–
प्राथमिक शाला अकतई में प्रधान पाठक मनोज कुमार पाटिल और हितेश पटेल, ओदरागहन हाईस्कूल में ममता राजपूत व भूपेंद्र देवांगन तथा उच्चतर माध्यमिक शाला रानीतराई में चेतनलाल साहू अनुपस्थित मिले। सभी से जवाब तलब किया गया है।

Was this article helpful?
YesNo

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button