छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपादेश - विदेशराज्य एवं शहर

BJP Atal Jayanti News:–भाजपा जिले में अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती को जन्म शताब्दी वर्ष के रूप में मनाएगी

BJP Atal Jayanti News:–
प्रदेश भाजपा नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी देश और प्रदेश भर में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती को जन्म शताब्दी वर्ष के रूप में मनाएगी। इस वर्ष को भाजपा नेनिर्माण वर्षके रूप में घोषित किया है। इसी क्रम में जांजगीरचांपा जिले में भी सप्ताहभर चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई है।

जांजगीरचांपा।
भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को जिले में व्यापक स्तर पर मनाने के लिए जिला और सभी मंडलों में संयोजक एवं सदस्यों की टीमें गठित की हैं। कार्यकर्ताओं ने अपनेअपने मंडलों के नगर और गांवों में स्थित अटल परिसर में अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद पूरे परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफसफाई की गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शाम के समय कार्यकर्ताओं ने अटल परिसर में दीप प्रज्वलन किया और दीयों से पूरे परिसर को रोशनी से सजाया। इस दौरान भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहें के नारे भी लगाए गए। यह कार्यक्रम सप्ताहभर तक चलेगा। कल जिला मुख्यालय सहित सभी मंडलों में अटल जी के जीवन और योगदान पर आधारित प्रदर्शनी और संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। विधानसभा स्तर पर भी कार्यक्रम प्रस्तावित हैं, जिनमें विभिन्न वक्ता अलगअलग विषयों पर अपने विचार रखेंगे।

  नंद घर ने हासिल किया बड़ा मुकाम : 8000 से अधिक नंद घरों के ज़रिए 3 लाख से ज़्यादा बच्चों और 2 लाख महिलाओं को किया जा रहा है सशक्त

स्वच्छता अभियान के दौरान आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े, जांजगीर नगर पालिका अध्यक्ष रेखा गढ़वाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल साहु, जिला महामंत्री नंदनी रजवाड़े, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल और आशुतोष गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष हितेश यादव, विवेका गोपाल, आईटी सेल संयोजक अनिल शर्मा, सोशल मीडिया सहसंयोजक राकेश रुपवानी, मणिकांत अग्रवाल, देवा गढ़वाल, पुष्पेंद्र निर्मलकर, चुन्नी राठौर, रवि पांडेय, अजय कौशिक, रामगोपाल चौरसिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button