IAS/IPSछत्तीसगढ़देश - विदेशबिलासपुरराज्य एवं शहर

IPS RamGopal Garg Joining:– आईपीएस रामगोपाल गर्ग ने ज्वाइन किया आईजी का पदभार,रेंज के पुलिस थानों में लगेंगे स्कैनर, सुनवाई नहीं हुई तो ऑनलाइन कर सकेंगे शिकायत

Bilaspur News ।बिलासपुर। 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी रामगोपाल गर्ग ने आज बिलासपुर रेंज के आईजी के पद पर पदभार ग्रहण किया। उन्होंने पदभार ग्रहण के बाद कहा कि रेंज में पुलिसिंग को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया जाएगा। रेंज के पुलिस थानों में क्यूआर कोड लगाया जाएगा। इससे पुलिस थानों में शिकायतों पर सुनवाई नहीं होने पर शिकायकर्ता स्कैनर के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं। इससे सीधे तौर पर एसपी व आईजी तक लोगों को अपनी बात पहुंचाने का मौका मिलेगा। साथ ही टीआई व थाने के स्टाफ का फीडबैक के बारे में भी पता चलेगा। बहुत जल्द यह नियम लागू हो जाएगा।

आईजी राम गोपाल गर्ग ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर कलेक्टर संजय अग्रवाल व एसएसपी रजनेश सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि पुलिसिंग में नए सिस्टम लागू होने के बाद किसी भी नागरिक को यदि थाने में शिकायत दर्ज कराने, एफआईआर लिखवाने, या किसी पुलिस कर्मचारी से परेशानी होती है तो वह क्यूआर कोड को मोबाइल से स्कैन कर सीधे ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकेगा। शिकायत के तुरंत बाद यह जानकारी पुलिस कार्यालय में पहुंचेगी। जिससे कार्यालय स्तर पर शिकायतों पर संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मोबाइल एप से अपराधों पर लगाएंगे अंकुश :–


आईजी गर्ग ने कहा कि समाज की बेहतरी के लिए पुलिसिंग की जाएगी। टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाएगा। आधुनिक पुलिसिंग से पुलिस की कार्यशैली में दक्षता बढ़ेगा। मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से भी अपराधों पर अंकुश लगाया जाएगा। सभी पुलिस अधीक्षकों से चर्चा कर क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी ली जाएगी। फिर आगामी कार्यों को और बेहतर किया जाएगा।

  अमित शाह मिले भाजपा सोशल मीडिया टीम से,मिशन 400 पार में, जुट जाने दिए निर्देश

आम नागरिक अच्छा जीवन जी सके ये पुलिस की कोशिश रहेगी। सबसे पहले जो पुलिस है थाने के स्टाफ है। अगर गलत मंशा से बीएनएस की धाराओं को जोडऩे घटाने का काम करेंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सबसे पहले ऐसा काम करने वालों की मानसिकता को परखना पड़ेगा। वे नियमानुसार धारा जोड़े है या घटाएं हैं। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

दुर्ग में मिली त्रिनयन और सशक्त ऐप को सफलता:–

दुर्ग पुलिस रेंज में आईजी रहते हुए रामगोपाल गर्ग ने त्रिनयन एप और सशक्त ऐप लॉन्च किया था। इससे अपराधियों की शिनाख्त करने और गिरफ्तारी करने में महत्वपूर्ण सफलता पुलिस को मिली थी। बिलासपुर रेंज में भी इस प्रयोग को दोहराया जाएगा।

झूठी शिकायतों पर भी कार्यवाही:–:

आईजी राम गोपाल गर्ग ने बताया कि कई बार थानों में तथ्यों को छुपा कर या बढ़ाचढ़ाकर शिकायत दर्ज करवा दी जाती है। जिसके चलते बेगुनाहों को भी परेशान होना पड़ता है। आईजी राम गोपाल गर्ग ने स्पष्ट किया कि यदि जांच में शिकायत झूठी पाई जाएगी तो झूठी शिकायत करने वालों के विरुद्ध भी कानूनी कार्यवाही की जाएगी जिससे कि झूठी शिकायतों पर रोकथाम लग सके।

आईजी रामगोपाल गर्ग राजनंदगांव पुलिस रेंज में उपमहानिरीक्षक, सरगुजा रेंज में महानिरीक्षक, रायगढ़ रेंज में उप महानिरीक्षक, दुर्ग एसएसपी और दुर्ग रेंज आईजी रह चुके है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button