रतनपुरछत्तीसगढ़देशबिलासपुरराज्य एवं शहर

CG News:- बकरियों के लिए पत्ती तोड़ना पड़ा भारी, 33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया चरवाहा, मौके पर गई जान

CG News:- बकरियां चराने निकले एक ग्रामीण के लिए गुरुवार की सुबह जिंदगी की आखिरी सुबह साबित हुई। बकरियों के चारे के लिए पेड़ से पत्तियां तोड़ते समय लोहे का हंसिया 33 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन से छू गया और तेज करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रतनपुर। थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 8 निवासी पुन्नी धीवर (40 वर्ष), पिता संतराम धीवर गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे रोज की तरह अपनी बकरियों को चराने मेलाभाटा ग्राउंड की ओर गए थे। बकरियों के लिए पेड़ से पत्तियां तोड़ने के दौरान उन्होंने लंबे बांस के डंडे का इस्तेमाल किया था, जिसके ऊपरी हिस्से में लोहे का हंसिया लगा हुआ था।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस पेड़ से पत्तियां तोड़ी जा रही थीं, उसके ठीक ऊपर से 33 केवी की हाईटेंशन बिजली लाइन गुजर रही थी। इसी दौरान लोहे का हंसिया बिजली के तार के संपर्क में आ गया। देखते ही देखते तेज करंट पूरे बांस में दौड़ गया और पुन्नी धीवर गंभीर रूप से झुलसकर मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े।

  ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिला मंच, खिलाड़ियों को दी गई शुभकामनाएं

 

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस अस्पताल पहुंची और पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं यह घटना एक बार फिर हाईटेंशन बिजली लाइनों के नीचे या उसके आसपास पेड़ों से पत्तियां और डालियां काटते समय अत्यधिक सावधानी बरतने की जरूरत की याद दिलाती है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

YASHVANT PANDEY

समाचार रिपोर्टर के रूप में उनका उद्देश्य समाज की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर प्रशासन तक पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button