देश - विदेशराज्य एवं शहर

रतनपुर में हाईवे किंग ढाबा के पास लूट की वारदात, 04 आरोपी गिरफ्तार — कार, मोबाइल व नगदी 100% बरामद

रतनपुर। नेशनल हाईवे-130 पर हाईवे किंग ढाबा के पास लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों पर रतनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही लूटे गए मशरूका में 01 कार, 03 नग मोबाइल फोन एवं नगदी 8000 रुपये की शत-प्रतिशत बरामदगी की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 कारें एवं 04 नग मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

घटना का विवरण – प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दिनांक 01/02/2026 को लगभग 03:35 बजे प्रार्थी विजय कुमार राज (उम्र 48 वर्ष), निवासी तिवरता, थाना दीपका, जिला कोरबा अपने 03 महिला रिश्तेदारों के साथ स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG 19 AE 3400 में बिल्हा क्षेत्र के एक मेले में गए थे। मेला देखकर वापस लौटते समय रतनपुर से पहले नेशनल हाईवे पर स्थित हाईवे किंग ढाबा के पास पेशाब करने हेतु उन्होंने वाहन रोका। इसी दौरान दो कारों (एक सफेद रंग की क्रेटा एवं एक हरे रंग की अन्य कार) में सवार 04 युवक वहां पहुंचे और अचानक उतरकर प्रार्थी के साथ मारपीट की। आरोपियों ने प्रार्थी की स्विफ्ट डिजायर कार, 03 मोबाइल फोन एवं महिला पर्स में रखी लगभग 7-8 हजार रुपये नगदी लूटकर फरार हो गए। मामला दर्ज, टीम गठित कर आरोपियों की धरपकड़ घटना की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध क्रमांक 76/26 धारा 126(2), 309(4), 3, 5 BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश, अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह तथा एसडीओपी श्रीमती नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनपुर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

टीम तकनीकी साक्ष्यों एवं पतासाजी के आधार पर तत्काल अंबिकापुर की ओर रवाना हुई और आरोपियों को जिला कोरिया एवं अंबिकापुर क्षेत्र से पकड़कर थाना लाया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि प्रार्थी विजय कुमार राज द्वारा तंत्र विद्या एवं पूजा-पाठ के जरिए पैसे बढ़ाने का लालच देकर उनसे करीब 2.5 लाख रुपये छलपूर्वक ले लिए गए थे। जब आरोपियों ने पैसा वापस मांगा तो नहीं मिलने पर उन्होंने पीछा कर रतनपुर क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम दिया।

  15 साल की उम्र में घर छोड़ शादी की, 60 साल बाद लौटा परिवार और लूट ली जिंदगी भर की कमाई”

आरोपियों ने अपनी क्रेटा कार क्रमांक CG 15 EA 2300 एवं अर्टिगा कार क्रमांक CG 16 CM 4564 से पीछा करते हुए ग्राम मदनपुर के पास नेशनल हाईवे पर प्रार्थी के साथ मारपीट कर स्विफ्ट डिजायर वाहन, मोबाइल एवं

नगदी लूटना स्वीकार किया।
लूट का सामान 100% बरामद
पुलिस द्वारा आरोपियों से—
01 स्विफ्ट डिजायर कार
03 मोबाइल फोन
नगदी 8000 रुपये
कुल कीमत लगभग 2,28,000 रुपये का मशरूका 100% बरामद किया गया।

इसके अलावा घटना में प्रयुक्त—
01 क्रेटा कार
01 अर्टिगा कार
04 मोबाइल फोन
जब्त किए गए हैं।
आरोपियों के नाम
विद्यादास महंत पिता स्व. ग्वालदास महंत, उम्र 43 वर्ष, निवासी सीतापुर खड़गांव थाना सीतापुर, जिला सरगुजा (हाल मुकाम: तहसील कार्यालय परिसर, लखनपुर) रामसुंदर पिता रामसाय, उम्र 32 वर्ष, निवासी बनखेता खरवर थाना चरचा, जिला कोरिया राजीव कुमार सिंह पिता सुरेन्द्र सिंह, उम्र 37 वर्ष, निवासी हर्रापारा वार्ड नं. 01, बैकुंठपुर थाना बैकुंठपुर, जिला कोरिया,गुलशन कुजुर पिता स्व. सुशील कुजुर, उम्र 47 वर्ष, निवासी चरचा कॉलरी थाना चरचा, जिला कोरिया
पुलिस का सख्त संदेश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (उप पुलिस महानिरीक्षक) द्वारा स्पष्ट कहा गया है कि झाड़-फूंक, तंत्र विद्या या पैसे डबल करने जैसे झांसे देने वालों पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, और ऐसे मामलों में तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्ती से निपटा जाएगा।
इनकी रही विशेष भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, उप निरीक्षक मेलाराम कठोतिया, प्र.आर. सैय्यद अकबर अली, आरक्षक शशिकांत तिवारी, मनीष जायसवाल, देवानंद चंद्राकर का विशेष योगदान रहा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button