अपराधक्राइमछत्तीसगढ़देशमहासमुंदराज्य एवं शहर

ऑपरेशन निश्चय: 24 घंटे में गांजा तस्करी पर करारा प्रहार, 11 आरोपी गिरफ्त में कारों के काफ़िले से चलता था नशे का नेटवर्क,कई राज्यों का कनेक्शन उजागर

CG Crime News:– ऑपरेशन निश्चय: 24 घंटे में गांजा तस्करी पर बड़ा वार, 11 आरोपी गिरफ्त में
कारों के ज़रिये चल रहा था नशे का कारोबार, कई राज्यों तक फैला कनेक्शन उजागर
तेज़ कार्रवाई से हड़कंप, पूरे नेटवर्क की कड़ियां अब जांच के घेरे में



CG Crime News:– 24 घंटे में गांजा तस्करी पर 3 बड़ी कार्रवाई, 6 घंटे में थोक विक्रेता से खरीदार तक गिरफ्त
अंतरराज्यीय गिरोह बेनकाब, 11 आरोपी पकड़े गए, कई जिलों की पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन

महासमुंद।ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने गांजा तस्करी के खिलाफ अभूतपूर्व कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर तीन अलग-अलग थानों की सीमा में ताबड़तोड़ एक्शन लिया। खास बात यह रही कि पुलिस ने केवल 6 घंटे के भीतर एंड-टू-एंड ऑपरेशन कर थोक बिक्रीकर्ता से लेकर खरीददार तक पूरे नेटवर्क को धर दबोचा।

थाना सिंघोड़ा, कोमाखान और बागबाहरा क्षेत्र में की गई इन कार्रवाइयों में कुल 132.5 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया गया। साथ ही गांजा परिवहन में इस्तेमाल की गई 6 कारें और अन्य सामग्री भी पुलिस ने कब्जे में ली है। मामले में कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।



अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा

गिरफ्तार आरोपियों में
• मध्यप्रदेश के 05
• महाराष्ट्र के 04
• ओडिशा के 02 आरोपी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार रायपुर, राजनांदगांव और महाराष्ट्र के भंडारा जिले की पुलिस के साथ बेहतर समन्वय और साइबर थाना के डाटा एनालिटिक्स एवं इंटेलिजेंस डेस्क के विश्लेषण से पूरे नेटवर्क को कम समय में पकड़ने में सफलता मिली।

थाना सिंघोड़ा मामला

दिनांक 09/02/2026 को मुखबिर से सूचना मिलने पर नेशनल हाईवे-53 पर नाकाबंदी की गई। सोनपुर (ओडिशा) की ओर से आ रही स्विफ्ट डिजायर और टाटा इंडिको कार को रोककर जांच की गई।

जांच में आरोपियों के संयुक्त कब्जे से
• 52.500 किग्रा गांजा
• दो कारें (MP20ZT1473 स्विफ्ट डिजायर, MP20ZT3724 टाटा इंडिको)
• 04 मोबाइल फोन
• नगद ₹10,000
जब्त किया गया।

इस मामले में NDPS एक्ट की धारा 20(b) के तहत अपराध क्रमांक 16/26 दर्ज किया गया है। एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपी – थाना सिंघोड़ा
1. अमित राय (जबलपुर, मप्र)
2. राजकुमार केंवट (जबलपुर, मप्र) – पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज
3. प्रकाश शर्मा (जबलपुर, मप्र)

थाना कोमाखान मामला

कोमाखान पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने बोलेरो वाहन OD08P0321 से 40 किग्रा गांजा जब्त किया। इस मामले में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – कोमाखान
• गजेन्द्र कुमार (ओडिशा) – कई आपराधिक मामले दर्ज
• बबलू मांडी (ओडिशा)
• अक्षय वाघाडे, आयुष राहंगडाले, राकेश लांजीतार (महाराष्ट्र)
• अक्षय उर्फ माईकल रंगारी (नागपुर) – NDPS एक्ट में पूर्व प्रकरण दर्ज

जब्ती
• 40 किग्रा गांजा
• बोलेरो वाहन
• दो स्विफ्ट डिजायर कारें

थाना बागबाहरा मामला

बागबाहरा पुलिस ने हुंडई वेरना कार MP07AG8311 से 40 किग्रा गांजा जब्त किया। इस प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – बागबाहरा
1. सुमित श्रीवास्तव (मुरैना, मप्र)
2. रीना भदौरिया उर्फ रीना तोमर (मुरैना, मप्र)

मामले में NDPS एक्ट की धारा 20(b) के तहत अपराध क्रमांक 24/26 दर्ज कर विवेचना जारी है।


2026 में अब तक की कार्रवाई (महासमुंद जिला)
• 34 प्रकरण दर्ज
• 2285 किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त
• 93 आरोपी गिरफ्तार
• 35 वाहन जब्त
• 93 में से 69 आरोपी अन्य राज्यों से

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि तस्करी से जुड़े वित्तीय लेन-देन, संपत्तियों और फरार आरोपियों की पहचान कर आगे भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Was this article helpful?
YesNo

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button