अपराधक्राइमछत्तीसगढ़देश - विदेशबिलासपुरराज्य एवं शहर

Bilaspur News:– नशे में थार दौड़ा रहे युवक, हाथों में लहराते रहे चाकू, पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

Bilaspur News:– शराब के नशे में तेज रफ्तार थार वाहन चलाते हुए सड़क पर उत्पात मचा रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपी वाहन से उतरकर धारदार चाकू लहराते हुए भागने लगे थे, जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों से थार गाड़ी और तीन चाकू जब्त कर आर्म्स एक्ट मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की, जिसके बाद तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Bilaspur बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब के नशे में तेज रफ्तार थार वाहन दौड़ाते हुए सड़क पर आतंक मचा रहे तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने थार गाड़ी क्रमांक CG 10 BW 6664 और तीन धारदार चाकू जब्त किए हैं। यह पूरी कार्रवाई सकरी थाना क्षेत्र में की गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस के अनुसार 25 फरवरी को सूचना मिली कि थार में सवार तीन युवक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए एक्सीडेंट कर भाग रहे हैं। पुलिस ने आसमा सिटी फेस-2, मेन्ड्रा रोड के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी थार गाड़ी छोड़कर हाथों में धारदार लोहे के चाकू लहराते हुए भागने लगे। पुलिस ने उन्हे दौड़ाकर पकड़ लिया। जांच में आरोपियों पर आर्म्स एक्ट और मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई की गई।

  शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, तभी सार्थक : सांसद

पकड़े गए आराेपी

गिरफ्तार आरोपियों में ईशांत सिंह मंडलोई उर्फ निशांत उर्फ प्रिंस (24) निवासी रामा लाइफ सकरी, शैलेन्द्र उर्फ मोनू सिंह (33) निवासी कालिका नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी और राहुल तिवारी (26) निवासी उस्लापुर थाना सकरी शामिल हैं। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उन्हें जेल भेज दिया गया।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button