ब्रेकिंग न्यूज़

होली के दिन आरंग में 18 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या, इलाके में तनाव

रायपुर/आरंग। होली के दिन आरंग से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरंग के साहू पारा इलाके में कुछ हुड़दंगियों ने 18 वर्षीय युवक की सरेराह चाकू मारकर हत्या कर दी।
मृतक की पहचान नीरज लोधी के रूप में हुई है, जो अपने परिवार का इकलौता बेटा था। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है। एहतियातन इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि नीरज के सिर और शरीर पर गहरे घाव थे, जिसके कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसके साथ मौजूद दो दोस्त किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागने में सफल रहे।
घटना के बाद आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। आरंग पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की है।

Was this article helpful?
YesNo

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button