CG News :-सहकारिता प्रकोष्ठ में डॉ. गीता सिंह को प्रदेश में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, संगठन और महिलाओं में खुशी की लहर

CG News:-बिलासपुर की समाजसेवी डॉ. गीता सिंह को भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ में प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से संगठन और महिलाओं में उत्साह का माहौल है, और उम्मीद जताई जा रही है कि वह संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
Bilaspurबिलासपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और संगठन मंत्री पवन साय के मार्गदर्शन तथा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रवीण कुमार दुबे ने समाजसेवी डॉ. गीता सिंह को सहकारिता प्रकोष्ठ में प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से संगठन के कार्यकर्ताओं और महिलाओं में खुशी की लहर देखी जा रही है।
डॉ. गीता सिंह लंबे समय से सामाजिक
गतिविधियों में सक्रिय रही हैं और महिलाओं के सशक्तिकरण, स्व–सहायता समूहों तथा अन्य सामाजिक कार्यों में लगातार योगदान देती रही हैं। उनकी सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्ति की खबर मिलते ही मध्यान्ह भोजन रसोइया कल्याण संघ और बिहान से जुड़ी महिलाओं में हर्ष व्याप्त हो गया। रसोइया कल्याण संघ की जिलाध्यक्ष संतोषी कौशिक ने कहा कि डॉ. गीता सिंह को यह जिम्मेदारी मिलने से संगठन को मजबूती मिलेगी और महिलाओं की आवाज को प्रदेश स्तर तक प्रभावशाली रूप से उठाने का अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर कृष्णा कंवर, शांति बाई, अन्नपूर्णा (चांपा), लक्ष्मी महंत, सुनीता मिरी (कोरबा), विनोद खांडे (बिलासपुर), गायत्री साहू (कांकेर) और रूखमणी पांडे (सिवनी) सहित बिहान की टीम लीडरों ने डॉ. गीता सिंह को बधाई दी और खुशी जताई।
सभी ने उम्मीद जताई कि डॉ. गीता सिंह अपने अनुभव और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने और सहकारिता से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

Live Cricket Info
