Janjgir Champa News:-जय श्रीराम की गूंज, एकजुट गांव की तस्वीर… पुटपुरा में राम नवमी पर निकली आस्था की भव्य यात्रा

Janjgir Champa News:-जांजगीर–चांपा जिले के ग्राम पुटपुरा में राम नवमी पर युवाओं ने भव्य शोभायात्रा निकालकर पूरे गांव को “जय श्रीराम” के नारों से भक्तिमय बना दिया, जिसमें ग्रामीणों की भी बड़ी भागीदारी रही।
Janjgir Champa जांजगीर–चांपा/पुटपुरा।राम नवमी के पावन अवसर पर जांजगीर–चांपा जिले के ग्राम पुटपुरा में युवाओं द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पूरे गांव में “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। युवाओं के हाथों में भगवान श्रीराम के ध्वज लहराते हुए शोभायात्रा पूरे गांव में भ्रमण कराई गई।
ग्रामीणों ने भी बढ़–चढ़कर भागीदारी निभाई और जगह–जगह स्वागत कर इस आयोजन को और भी भव्य बना दिया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धा, आस्था और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।
इस धार्मिक आयोजन में गांव के युवाओं की अहम भूमिका रही। प्रमुख रूप से शास्त्री महाराज साकेत तिवारी, परमेश्वर बरेट, आशीष राठौर, गौरव राठौर, अंकित पाण्डेय, संदीप राठौर, सौरभ तिवारी (गुरु), भुनेश्वर राठौर, प्रदीप राठौर, छोटा राठौर, शुभम यादव, सुरेद यादव, सुनील राठौर, दादू यादव, राजा राठौर सहित ग्राम पुटपुरा के युवाओं का विशेष सहयोग रहा।

Live Cricket Info




