छत्तीसगढ़देश - विदेशराज्य एवं शहरसुकमा

Sukma News:– औचक निरीक्षण में खुली पोटाकेबिन स्कूल की पोल, गंदगी और अव्यवस्था पर सख्त एक्शन—अधीक्षक निलंबित

Sukma News:– सुकमा के चिंतलनार स्थित पोटाकेबिन आवासीय विद्यालय में अव्यवस्थाओं की परतें उस वक्त खुल गईं, जब कलेक्टर ने अचानक निरीक्षण किया। हालात इतने खराब मिले कि प्रशासन को तत्काल सख्त कार्रवाई करनी पड़ी।

Sukma सुकमा। जिले के चिंतलनार (चिंतागुफा) स्थित पोटाकेबिन आवासीय विद्यालय में व्यवस्थाओं की बदहाली उजागर होने के बाद जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। 31 मार्च 2026 को कलेक्टर अमित कुमार द्वारा किए गए आकस्मिक निरीक्षण में विद्यालय की स्थिति बेहद चिंताजनक पाई गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

निरीक्षण के दौरान परिसर में साफसफाई का अभाव, जगहजगह फैला कचरा और अव्यवस्थित छात्रावास ने प्रबंधन की लापरवाही को उजागर कर दिया। बच्चों के बेड अस्तव्यस्त मिले, जबकि कई छात्रछात्राएं अस्वच्छ बिना व्यवस्थित कपड़ों में नजर आए। यह स्थिति केवल प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाती है, बल्कि बच्चों की बुनियादी देखरेख पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।

प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अधीक्षक किरण कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है। स्पष्ट किया गया है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

  CG News:– फटी वर्दी, खामोश सिस्टम— अब मचा बवाल ,महिला पुलिसकर्मी पर हमले के बाद भी जवाबदेही तय नहीं किस नौकरशाह के संरक्षण में टिके हैं कलेक्टर–एसपी?

जांच में यह भी सामने आया कि अधीक्षक का अपने अधीनस्थ स्टाफ पर प्रभावी नियंत्रण नहीं है, जिससे स्कूल की समूची व्यवस्था प्रभावित हुई। प्रारंभिक और माध्यमिक दोनों स्तरों की जिम्मेदारी होने के बावजूद व्यवस्थाओं में सुधार के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई और पूर्व में दिए गए निर्देशों की भी अनदेखी की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर अमित कुमार ने सख्त कदम उठाते हुए माध्यमिक स्तर के अधीक्षक भूपतराज ठाकुर एवं सहायक अधीक्षक (प्रारंभिक स्तर) को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निलंबन अवधि के दौरान भूपतराज ठाकुर का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, कोन्टा निर्धारित किया गया है, जहां उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button